यह ख़बर 26 जुलाई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

बायोकॉन का मुनाफा पहली तिमाही में 19 प्रतिशत बढ़ा

खास बातें

  • बायो-प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बायोकॉन का शुद्ध लाभ 30 जून, 2013 को समाप्त पहली तिमाही में 18.65 प्रतिशत बढ़कर 93.50 करोड़ रुपये हो गया। ऐसा बायोफार्मा क्षेत्र के जोरदार प्रदर्शन के कारण हुआ।
नई दिल्ली:

बायो-प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बायोकॉन का शुद्ध लाभ 30 जून, 2013 को समाप्त पहली तिमाही में 18.65 प्रतिशत बढ़कर 93.50 करोड़ रुपये हो गया। ऐसा बायोफार्मा क्षेत्र के जोरदार प्रदर्शन के कारण हुआ।

बायोकॉन ने एक बयान में कहा कि कंपनी को पिछले वित्तवर्ष की समान अवधि में 78.80 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में बायोकॉन की कुल आय 700.69 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 576.68 करोड़ रुपये थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com