खास बातें
- प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 149.48 अंकों की तेजी के साथ 16,862.81 पर और निफ्टी 47.10 अंकों की तेजी के साथ 5,064.30 पर बंद हुआ।
मुम्बई: देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 149.48 अंकों की तेजी के साथ 16,862.81 पर और निफ्टी 47.10 अंकों की तेजी के साथ 5,064.30 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 49.60 अंकों की गिरावट के साथ 16,663.73 पर खुला। सेंसेक्स ने 16,894.73 के ऊपरी और 16,488.30 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में तेजी रही। आरआईएल (4.05 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (3.31 फीसदी), जयप्रकाश एसोसिएट्स (2.79 फीसदी), जिंदल स्टील (2.38 फीसदी) और स्टरलाईट इंडस्ट्रीज (2.21 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स में गिरावट में रहने वाले शेयरों में प्रमुख रहे डीएलएफ (4.43 फीसदी), सन फार्मा (2.40 फीसदी), भारती एयरटेल (1.81 फीसदी), बजाज ऑटो (1.49 फीसदी) और एनटीपीसी (1.00 फीसदी)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 23.85 अंकों की गिरावट के साथ 4,993.35 पर खुला। निफ्टी ने 5,072.90 के ऊपरी और 4,942.90 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 37.62 अंकों की तेजी के साथ 6,394.39 पर और स्मॉलकैप 50.79 अंकों की तेजी के साथ 7,197.24 पर बंद हुआ। बीएसई के 13 में से आठ सेक्टरों में तेजी रही। तेल एवं गैस (2.78 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.16 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.09 फीसदी), वाहन (0.96 फीसदी) और धातु (0.73 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई में गिरावट वाले पांच सेक्टरों में रहे रियल्टी (2.04 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.37 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.16 फीसदी), बिजली (0.14 फीसदी) और तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (0.11 फीसदी)। बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1633 शेयरों में तेजी और 1169 में गिरावट रही, जबकि 118 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।