यह ख़बर 03 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

बजाज ऑटो ने 40 लाख वाहनों की बिक्री का लक्ष्य रखा

खास बातें

  • दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने चालू वित्तवर्ष में 40 लाख से अधिक वाहनों की बिक्री का लक्ष्य रखा है।
चेन्नई:

चार पहिया वाहन खंड में बिक्री की रफ्तार सुस्त पड़ने के बावजूद दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने चालू वित्तवर्ष में 40 लाख से अधिक वाहनों की बिक्री का लक्ष्य रखा है। बजाज ऑटो के महाप्रबंधक (विपणन एवं बिक्री) चन्द्रशेखर आर ने बताया कि कंपनी को चालू वित्तवर्ष में 40 लाख से अधिक वाहनों की बिक्री होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, यात्री कार की बिक्री पर ब्याज दरों एवं पेट्रोल की कीमत बढ़ने का असर पड़ा है। अगर एक कार मालिक को यह बेचैन करता है, तो उसके पास दुपहिया का विकल्प सामने आता है और यही वजह है कि दुपहिया वाहन पर इन बातों का कोई असर नहीं होगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com