यह ख़बर 27 सितंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

बजाज ऑटो मोटरसाइकिलों के दाम बढ़ाएगी

खास बातें

  • दोपहिया वाहन विनिर्माता बजाज ऑटो ने आज कहा कि उत्पादन लागत बढ़ने के चलते उसने सभी खंडों में वाहनों के दाम बढ़ाने की योजना बनाई है।
नई दिल्ली:

दोपहिया वाहन विनिर्माता बजाज ऑटो ने आज कहा कि उत्पादन लागत बढ़ने के चलते उसने सभी खंडों में वाहनों के दाम बढ़ाने की योजना बनाई है।

बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज ने यहां संवाददाताओं को बताया, ऐसा लगता है कि हमें कीमतें बढ़ानी पड़ सकती हैं क्योंकि जिंसों के दाम काफी ऊपर चले गए हैं। इसलिए हम कीमतें बढ़ाने की संभावना तलाश रहे हैं। वह यहां आइमा के एक कार्यक्रम के दौरान बातचीत कर रहे थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा, हमने यह तय नहीं किया है कि दाम में कितनी और कब बढ़ोतरी की जाएगी, लेकिन निकट भविष्य में कीमत वृद्धि अपरिहार्य हो गई है। नए वाहनों की पेशकश के बारे में बजाज ने कहा कि कंपनी अगले तीन महीने में पल्सर एवं डिस्कवर के नए संस्करण पेश करेगी।