ADVERTISEMENT

वैश्विक मुश्किलों के बावजूद आगे बढ़ रही है भारतीय अर्थव्यवस्था : अरुण जेटली

भारतीय उद्योगपतियों की आयोजित एक सभा में जेटली ने कहा कि पहले आर्थिक संकट 10-15 साल में एक बार असर दिखाते थे, लेकिन अब ये जल्दी-जल्दी आने लगे हैं।
NDTV Profit हिंदीReported by Bhasha
NDTV Profit हिंदी03:59 PM IST, 17 Nov 2015NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

प्रतिकूल वैश्विक परिस्थितियों और मुश्किलों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था अभी आगे बढ़ने में कामयाब है। यह बात वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कही। भारतीय उद्योगपतियों की आयोजित एक सभा में जेटली ने कहा कि पहले आर्थिक संकट 10-15 साल में एक बार असर दिखाते थे, लेकिन अब ये जल्दी-जल्दी आने लगे हैं।

जेटली दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर रविवार को यहां पहुंचे। उन्होंने कहा, ऐसी परिस्थितियों में भारत को अपनी ऊंचाई खुद हासिल करनी है। उन्होंने कहा, प्रतिकूल वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारत अभी भी अपने आपको आगे रखने में कामयाब रहा है। प्रमुख क्षेत्रों में सुधार और निवेश का हमारा एजेंडा तैयार है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने निवेश के लिए और क्षेत्रों को खोला है।

उन्होंने कहा, आप हमेशा अंतर्मुखी ही नहीं बने रह सकते। जेटली ने कहा, भारत का एक पक्ष, जो बहुत प्रभावित हुआ है, वह है निर्यात और ऐसा वैश्विक अर्थव्यवस्था में नरमी के कारण हुआ। हमारे सामने मुश्किलें हैं। हमारे यहां पिछले दो साल मॉनसून की स्थिति भी खराब रही है। उन्होंने कहा कि भारत में ऊंची आकांक्षा रखने वाले युवा वर्ग के विस्तार के साथ रोचक बदलाव आ रहा है।

उन्होंने कहा, हम ऐसी स्थिति में हैं, जो विश्व के कई हिस्सों से उलट है। हमारे यहां काफी संख्या में मानव संसाधन हैं, जो विश्वभर में प्रवासियों का बड़ा समूह तैयार कर रहा है। वित्तमंत्री ने कहा कि अगले 20 साल में भारतीय मूल के लोगों की संख्या विश्वभर में काफी अधिक बढ़ने वाली है।

NDTV Profit हिंदी
लेखकReported by Bhasha
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT