यह ख़बर 23 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

एयरपोर्ट मेट्रो में क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर सकेंगे यात्री

खास बातें

  • हाई स्पीड एयरपोर्ट मेट्रो की सवारी का भुगतान अब आप क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से भी कर सकेंगे। द्वारका लाइन के 6 मेट्रो स्टेशनों पर ये मशीने लगाई गई हैं।
New Delhi:

हाईस्पीड एयरपोर्ट मेट्रो की सवारी का भुगतान अब आप क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से भी कर सकेंगे। द्वारका लाइन के छह मेट्रो स्टेशनों पर ये मशीने लगाई गई हैं। कार्ड से कम से कम 100 रु और अधिकतम 1000 रु का रिचार्ज किया जा सकेगा। एयरपोर्ट मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक एयरपोर्ट लाइन के मेट्रो स्टेशनों पर दो-दो मशीनें लगाई गई हैं ताकि यात्रियों को ज्यादा समय लाइन में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। फिलहाल वीसामास्टर और मेस्ट्रो कार्ड से ही टिकट लिए जा सकेंगे। कंपनी के कहना है कि कुछ दिनों बाद अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड से भी टोकन खरीदे जा सकेंगे। इसके साथ ही आने वाले दिनों में आप घर बैठे इंटरनेट से भी अपने स्मार्ट कार्ड को रिचार्ज करा सकेंगे।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com