यह ख़बर 22 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

जनवरी, 2011 में हवाई यातायात 21 प्रतिशत बढ़ा

खास बातें

  • जनवरी में विमानन कंपनियों ने 49.36 लाख यात्रियों को उड़ान सेवाएं मुहैया कराईं, जबकि, जनवरी, 2010 में 40.88 लाख लोगों ने इन रूटों पर यात्रा की थी।
New Delhi:

जनवरी, 2011 में घरेलू हवाई यातायात में करीब 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसमें जेट एयरवेज और इसकी सहायक कंपनी जेटलाइट ने मिलकर करीब एक-चौथाई यात्रियों को विमान सेवाएं दीं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी, 2011 में सभी घरेलू विमानन कंपनियों ने 49.36 लाख यात्रियों को उड़ान सेवाएं मुहैया कराईं, जबकि, जनवरी, 2010 में 40.88 लाख लोगों ने घरेलू रूटों पर विमान यात्रा की थी। पिछले महीने जहां जेट और जेटलाइट ने 12.26 लाख यात्रियों को हवाई सैर कराई, वहीं किंगफिशर ने 9.61 लाख और इंडिगो ने 9.5 लाख यात्रियों को हवाई यात्रा कराई। इस दौरान एयर इंडिया (घरेलू) के विमानों से 7.79 लाख यात्रियों ने यात्रा की, जबकि स्पाइसजेट ने 7.05 लाख और गोएयर ने 3.15 लाख लोगों को विमान यात्रा कराई। बाजार हिस्सेदारी के लिहाज से समीक्षाधीन माह में जेट और जेटलाइट की हिस्सेदारी 24.8 प्रतिशत रही, जबकि किंगफिशर की बाजार हिस्सेदारी 19.5 प्रतिशत और इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी 19.2 प्रतिशत रही। वहीं 15.8 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ एयर इंडिया चौथे पायदान पर रही।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com