Stock Market Holiday: आज, 31 मार्च को शेयर बाजार खुला है या बंद? फटाफट चेक करें NSE-BSE की ट्रेडिंग हॉलिडे लिस्ट

Stock Market Holiday for Mahavir Jayanti 2026: महावीर जयंती के चलते आज शेयर बाजार में ट्रेडिंग को लेकर निवेशकों के बीच कंफ्यूजन बना हुआ है. त्योहारों के दौरान अक्सर निवेशकों के मन में यह सवाल रहता है कि बाजार खुला रहेगा या बंद.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Stock Market Holidays in March 2026 : बता दें कि मार्च का यह हफ्ता निवेशकों के लिए काफी छोटा रहने वाला है क्योंकि महावीर जयंती के बाद इसी सप्ताह एक और छुट्टी आने वाली है.
नई दिल्ली:

Stock Market Holiday on March 31: अगर आप शेयर बाजार में रोज ट्रेडिंग करते हैं या  पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. महावीर जयंती के चलते आज शेयर बाजार के निवेशकों के बीच कंफ्यूजन बना हुआ है.त्योहारों के दौरान अक्सर निवेशकों में यह कंफ्यूजन रहता है कि आज ट्रेडिंग होगी या नहीं.आज महावीर जयंती के मौके पर कई निवेशकों के मन में यह सवाल है कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में आज कारोबार होगा या नहीं. अगर आप भी इस कनफ्यूजन में हैं तो पहले जान लें कि एक्सचेंज के हॉलिडे शेड्यूल के मुताबिक आज,31 मार्च 2026 (मंगलवार)  को महावीर जयंती के मौके पर शेयर बाजार खुला है या बंद...

Stock Market Holiday: क्या महावीर जयंती पर NSE-BSE बंद रहेंगे ?

एक्सचेंज के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार,महावीर जयंती के अवसर पर आज, मंगलवार (31 मार्च 2026) को आज भारतीय शेयर बाजार पूरी तरह बंद रहेगा.यानी आज शेयर बाजार में कोई कामकाज नहीं होगा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों आज पूरी तरह बंद रहेंगे. अब शेयर बाजार 1 अप्रैल 2026 (बुधवार) को अपने सामान्य समय पर खुलेगा. 

Stock Market Holiday: इन सेग्मेंट्स में आज नहीं होगी ट्रेडिंग

महावीर जयंती के अवसर पर आज यानी 31 मार्च को सिर्फ इक्विटी (Cash) ही नहीं, बल्कि इक्विटी डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी. हालांकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX)पर कमोडिटी ट्रेडर्स के लिए आज आंशिक अवकाश रहेगा. कमोडिटी मार्केट में  MCX में सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ट्रेडिंग बंद रहेगी, जबकि शाम 5:00 बजे से रात 11:55 बजे तक ट्रेडिंग सामान्य रूप से जारी रहेगी. वहीं NCDEX में पूरे दिन ट्रेडिंग बंद रहेगी.

इस हफ्ते छुट्टियों की भरमार,कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार

बता दें कि मार्च का यह हफ्ता निवेशकों के लिए काफी छोटा रहने वाला है क्योंकि महावीर जयंती के बाद इसी सप्ताह एक और छुट्टी आने वाली है. 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को गुड फ्राइडे के कारण बाजार बंद रहेगा. इसके बाद 4 और 5 अप्रैल (शनिवार-रविवार) को वीकेंड होने से बाजार में लगातार तीन दिन का ब्रेक रहेगा. इसका मतलब है किइस हफ्ते और आने वाले दिनों में छुट्टियों की वजह से ट्रेडिंग के दिन काफी कम हो जाएंगे.  इस हफ्ते ट्रेडिंग के लिए सिर्फ 3 दिन ही मिलेंगे. 

Advertisement
  • 31 मार्च (आज): महावीर जयंती के अवसर पर शेयर बाजार बंद है.
  • 3 अप्रैल (शुक्रवार): गुड फ्राइडे के मौके पर बाजार बंद रहेगा.
  • 4 अप्रैल(शनिवार) : वीकेंड हॉलिडे की वजह से शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी.
  • 5 अप्रैल:(रविवार):  वीकेंड हॉलिडे की वजह से शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी.

इसके बाद अगली बड़ी छुट्टी 14 अप्रैल (मंगलवार) को बाबा साहेब आंबेडकर जयंती पर होगी. इसके बाद अप्रैल में सिर्फ वीकेंड की छुट्टी रहेगी. इस महीने कोई और ट्रेडिग हॉलिडे नहीं है.

बीते दिन बाजर में 'ब्लैक मंडे', निवेशकों के ₹10 लाख करोड़ डूबे

महावीर जयंती पर  बाजार बंद होने से पहले सोमवार (30 मार्च)के कारोबारी सत्र में बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी.सेंसेक्स 1,635 अंक गिरकर 71,947 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 488 अंक टूटकर 22,331 पर आ गया. इस गिरावट के चलते BSE-लिस्टेड कंपनियों का मार्केटकैप करीब 10 लाख करोड़ रुपये घटकर लगभग 412 लाख करोड़ रुपये रह गया. सिर्फ दो दिनों में सेंसेक्स 3,325 अंक से ज्यादा गिर चुका है. सोमवार की इस गिरावट से निवेशकों की संपत्ति  ₹10 लाख करोड़ कम हो गई.

Advertisement

भारतीय शेयर बाजार सामान्य तौर पर सोमवार से शुक्रवार सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुला रहता है, जबकि 9:00 से 9:15 बजे तक प्री-ओपन सेशन चलता है. अंग आप छुट्टियों की जानकारी पहले से रखते हैं तो आपके लिए ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी बनाना काफी आसान हो जाएगा.
 

Featured Video Of The Day
Baba Ramdev Exclusive: सुप्रीम कोर्ट से माफी वाले सवाल पर क्यों भड़क उठे बाबा रामदेव?