Share Market: सेंसेक्‍स में जबरदस्‍त उछाल, 735 अंक चढ़ा सेंसेक्‍स, निफ्टी 24,150 के पार, रुपये में भी तेजी

Share Market : आज 10 जुलाई, शुक्रवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुले. सेंसेक्‍स में जबरदस्‍त उछाल देखा गया और निफ्टी 50 में भी तेजी देखी गई. रुपया भी आज डॉलर के मुकाबले मजबूत दिख रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शेयर मार्केट की आज अच्‍छी शुरुआत देखी जा रही है.
(NDTV File Photo)

Stock Market Today 10 July 2026: पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान तनाव कम होने की उम्‍मीद और निवेशकों की लिवाली के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला. BSE सेंसेक्‍स में करीब 1 फीसदी की तेजी देखी गई है, जबकि निफ्टी में भी 0.82 फीसदी उछाल देखने को मिला. सुबह 9:21 बजे सेंसेक्‍स 0.96 फीसदी या 730 अंकों के उछाल के साथ 77,483.23 के करीब ट्रेड कर रहा था, जबकि NSE निफ्टी 50 करीब 0.87 फीसदी के उछाल के साथ 24,160 पर कारोबार करता दिखा.

शुक्रवार को भारतीय करेंसी में भी तेजी देखी जा रही है. मार्केट खुलते ही रुपया उछल गया. शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे चढ़कर 95.23 के लेवल पर पहुंच गया. 

आईटी और मेटल स्टॉक्स ने भरी रफ्तार 

बाजार में व्यापक आधार पर तेजी देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 494 अंक या 0.80 प्रतिशत की मजबूती के साथ 62,648 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 197 अंक या 1.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,317 पर था.

शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी को आईटी और मेटल स्टॉक्स बढ़ावा दे रहे थे. सूचकांकों में निफ्टी आईटी और निफ्टी मेटल एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ टॉप गेनर्स थे. इसके अलावा निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी कमोडिटीज सबसे तेजी से बढ़ने वाले सूचकांक थे. इस दौरान केवल निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर लाल निशान में थे.

सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, इंडिगो, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, बीईएल और अदाणी पोर्ट्स गेनर्स थे. दूसरी तरफ भारती एयरटेल, इटरनल और सन फार्मा लूजर्स थे.

Advertisement

शेयर बाजार में तेजी के पीछे ये है वजह 

जानकारों के मुताबिक, बाजार में तेजी की वजह निचले स्तरों पर निवेशकों की ओर से इक्विटी में निवेश करना और विदेशी निवेशकों द्वारा इक्विटी में बिकवाली कम करना है, जिससे बाजार में निवेशकों में सकारात्मक धारणा बनी है.

वैश्विक बाजारों में भी मजबूती के साथ कारोबार हो रहा था. टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे. अमेरिकी शेयर बाजार भी गुरुवार को हरे निशान में बंद हुआ था, मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.27 प्रतिशत की मजबूती और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 1.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ था.

Advertisement

इसके अतिरिक्त, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को 532.86 करोड़ रुपये की इक्विटी से निकासी की थी. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 2,057.79 करोड़ रुपये का इक्विटी में निवेश किया था.

ये भी पढ़ें: बीयर, व्हिस्की, वोदका, रम... नकली फ्लेवर और भ्रामक दावे पर FSSAI का हंटर! शराब

Featured Video Of The Day
खामेनेई के जनाजे के बदले सुपरपावर का जनाजा उठेगा?

Topics mentioned in this article
Share Market Open
Sensex
Stock Market Highlights
Stock Market Today