कच्चे तेल की कीमतों में फिर उबाल, आज 17 मार्च को पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? जानें दिल्ली से लेकर मुंबई तक के ताजा रेट्स

Petrol Diesel Prices on 17 March :आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 2% से ज्यादा की तेजी आई है. हालांकि, राहत की बात यह है कि ग्लोबल मार्केट में उछाल के बावजूद भारतीय तेल कंपनियों ने आज घरेलू स्तर पर कीमतों को स्थिर रखा है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Petrol Diesel Rate Today In India: अगर आप अपने शहर में पेट्रोल या डीजल की ताजा कीमत जानना चाहते हैं, तो इसके कई आसान तरीके हैं.
नई दिल्ली:

Petrol Diesel Price Today:  मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर उबाल आ गया है. मंगलवार, 17 मार्च को कच्चे तेल के दाम 2% से ज्यादा उछल गए हैं. ऐसे में हर किसी की नजर इस बात पर है कि क्या आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ेंगी? अगर आप भी अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवाने की सोच रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले आज के ताजा रेट्स जरूर चेक कर लें.तो चलिए जानते हैं आज आपके शहर में पेट्रोल (Petrol Price Today) और डीजल (Diesel Price Today सस्ता हुआ या महंगा...

कच्चे तेल में लगी आग, क्या आपकी जेब पर पड़ेगा असर?

ईरान युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) के बंद होने के डर से आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 2% से ज्यादा की तेजी आई है. ब्रेंट क्रूड $102.69 प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड (WTI) $95.92 प्रति बैरल पर पहुंच गया है. हालांकि, राहत की बात यह है कि ग्लोबल मार्केट में उछाल के बावजूद भारतीय तेल कंपनियों ने आज घरेलू स्तर पर कीमतों को स्थिर रखा है. यानी आज देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल न तो महंगा हुआ है और न ही सस्ता.

दिल्ली, मुंबई सहित  बाकी शहरों में आज का रेट

देश की सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने आज सुबह 6 बजे जो पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol Diesel Prices) जारी किए हैं, उनके मुताबिक महानगरों में कीमतें इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 के भाव पर मिल रहा है.
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत ₹103.54 प्रति लीटर है, जबकि डीजल के लिए आपको ₹90.03 चुकाने होंगे.
  • कोलकाता में आज पेट्रोल ₹105.45 प्रति लीटर पर स्थिर है और डीजल का भाव ₹91.02 प्रति लीटर दर्ज किया गया है.
  • चेन्नई में आज पेट्रोल ₹100.80 प्रति लीटर और डीजल ₹92.39 प्रति लीटर की दर से बिक रहा है.

हर दिन क्यों घटते-बढ़ते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

पेट्रोल-डीजल की कीमतें मुख्य रूप से चार चीजों पर निर्भर करती हैं. इनमें कच्चे तेल की ग्लोबल कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू , केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाया जाने वाला टैक्स (VAT और Excise Duty), और तेल को साफ करने की रिफाइनिंग लागत शामिल हैं. यही वजह है कि टैक्स अलग होने के कारण बिहार, यूपी और राजस्थान जैसे राज्यों के हर शहर में कीमतें अलग-अलग होती हैं.

Advertisement

अगर डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू कम होती है, तो पेट्रोल-डीजल महंगा हो जाता है,क्योंकि  हम ज्यादातर तेल आयात करते हैं.

घर बैठे ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट

अगर आप अपने शहर में पेट्रोल या डीजल की ताजा कीमत जानना चाहते हैं, तो इसके कई आसान तरीके हैं. आप घर बैठे ही अपने शहर के पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel Rate Today in India) के रेट तुरंत जान सकते हैं.आप सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) की ऑफिशयल वेबसाइट पर जाकर लेटेस्ट रेट पता कर सकते हैं.

Advertisement
  • इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
  • भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
  • हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

SMS से जानें पेट्रोल या डीजल की ताजा कीमत

अगर आप अपने शहर के सटीक दाम जानना चाहते हैं, तो आप एक SMS भेजकर भी पता लगा सकते हैं.

  • Indian Oil (IOCL) ग्राहक  RSP <space> City Code लिखें और  9224992249 पर भेजें.
  • Bharat Petroleum (BPCL) ग्राहक RSP लिखें और  9223112222 पर भेजें.
  • Hindustan Petroleum (HPCL) ग्राहक HP Price लिखें और भेजें 9222201122 पर भेजें.
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Attack Israel | NATO की 'ना' से बौखला उठे ट्रंप | Netanyahu | Khamenei | US