लो भई! अमेरिका में भी बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, ईरान संग जंग में ट्रंप ने खुद 'जला' लिए हाथ, 40% तक उछाल, UAE तो और बेहाल

Middle East War Impact Oil Prices: मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते अमेरिका से लेकर यूएई (UAE) तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 72 प्रतिशत तक की ऐतिहासिक बढ़ोतरी देखी गई है. ब्रेंट क्रूड $107 के पार पहुंच गया है. जानें क्या है ताजा रेट...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Petrol-Diesel Price Hike: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का सबसे बड़ा असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ा है.

Petrol Diese Price Hike in US: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग  (Middle East War) से फैला तनाव अब सिर्फ युद्ध के मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को अपनी चपेट में ले लिया है. ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते टकराव का सबसे बड़ा असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ा है. इतना ही नहीं इससे अब आम आदमी की जेब पर भी सीधी असर पड़ रहा है. इस युद्ध की आग की लपटें अब पूरी दुनिया के किचन और जेब तक पहुंचने लगी हैं.

हालत यह है कि अमेरिका से लेकर खाड़ी देश यूएई (UAE) तक में पेट्रोल-डीजल के दाम 72 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं. आइए जानते हैं कि इस युद्ध ने कैसे दुनिया भर में तेल का बाजार बिगाड़ दिया है और अमेरिका- UAE में पेट्रोल-डीजल का क्या भाव चल रहा है.

अमेरिका में पेट्रोल ₹380 के पार, 3 साल का रिकॉर्ड टूटा

अमेरिका में पेट्रोल (गैसोलीन) की कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है. यहां कीमतें बढ़कर 4 डॉलर यानी करीब ₹380 प्रति गैलन के पार निकल गई हैं. पिछले 3 सालों में यह पहला मौका है जब पेट्रोल इतना महंगा हुआ है. अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद से कीमतों में 30% से ज्यादा की तेजी आ चुकी है.

अमेरिका में मचा हाहाकार, डीजल के दाम ₹475 के पार

सिर्फ पेट्रोल ही नहीं, अमेरिका में डीजल की कीमतें भी आसमान छू रही हैं. यहां डीजल 5 डॉलर प्रति गैलन (करीब ₹475) के स्तर को पार कर गया है. जब से मिडिल ईस्ट में तनाव शुरू हुआ है, तब से डीजल की कीमतों में 40% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

Advertisement

UAE में डीजल का हाल- कीमतों में 72% का रिकॉर्ड उछाल

खाड़ी के देशों में भी तेल की कीमतें अब लोगों को रुला रही हैं. यूएई की फ्यूल प्राइस कमेटी ने 1 अप्रैल से नई कीमतें लागू करने का ऐलान किया है. यहां डीजल की कीमतों में 72 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है, जिससे दाम 2.72 दिरहम से बढ़कर 4.69 दिरहम यानी करीब ₹120 प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं.

सुपर 98 और स्पेशल 95 पेट्रोल भी हुए महंगे

यूएई (UAE)  में सुपर 98 पेट्रोल की कीमत 30% बढ़कर 3.39 दिरहम (करीब ₹87 प्रति लीटर) हो गई है. वहीं, स्पेशल 95 पेट्रोल का दाम 32% बढ़कर 3.28 दिरहम (करीब ₹84 प्रति लीटर) हो गया है. खाड़ी देशों में इस तरह की तेजी ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है.

Advertisement

कच्चे तेल (Crude Oil) में लगी आग, $107 के पार पहुंचा रेट

इस पूरी महंगाई की जड़ में है कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें (Crude Oil Price). अमेरिका, इजरायल और ईरान युद्ध के चलते ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है. बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) का दाम सिर्फ एक महीने में 48 प्रतिशत बढ़ गया है और फिलहाल यह 107.28 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

ये भी पढ़ें- गिरते रुपये को थामने का वक्त, RBI से SBI की अपील- तिजोरी खोलिए, उठाइए ये 5 कदम

Featured Video Of The Day
जैन समाज की अनोखी परंपरा, यहां भगवान के मां-बाप बनने के लिए लगती है लाखों की बोली