प्रधानमंत्री मोदी ने बीते दिन एक साल गोल्ड खरीद से बचने की अपील की, जिसके बाद ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों भारी बिकवाली देखने को मिली और कई कंपनियों के शेयर 11% तक टूट गए.
सबसे ज्यादा गिरावट स्काई गोल्ड में दर्ज की गई. स्काई गोल्ड का शेयर करीब 10.96% टूट गया. वहीं, सेंको गोल्ड में 10.28% की गिरावट दर्ज की गई. कल्याण ज्वेलर्स का शेयर 8.46% लुढ़का, जबकि थंगमयिल 6.49% और टाइटन 6.09% नीचे कारोबार करता दिखा.
इसके अलावा त्रिभोवंदास भीमजी जवेरी के शेयर में 5.59%, गोल्डियम में 5.18%, पीसी ज्वेलर में 5.05%, मोतिसंस में 4.44% और वैभव ग्लोबल में 4.39% की गिरावट दर्ज हुई. वहीं KDDL करीब 2.94% और रेनेसां ग्लोबल 2.24% कमजोर रहा.
बता दें कि पीएम मोदी ने ग्लोबल संकट और बढ़ती तेल की कीमतों के बीच विदेशी मुद्रा बचाने पर जोर देते हुए नागरिकों से गैर-जरूरी गोल्ड खरीदारी से बचने की अपील की थी. इसके बाद निवेशकों ने ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली शुरू कर दी.














