Market Closing: हफ्ते के पहले दिन बाजार में बड़ी गिरावट, क्रूड की आग में 8 लाख करोड़ रुपए स्वाहा

9 मार्च 2026 को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों के 100 डॉलर के पार जाने से सेंसेक्स 1,350 अंक से ज्यादा टूट गया, वहीं निफ्टी 24,050 के नीचे बंद हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • वैश्विक बाजार की नेगिटिव खबरों और मिडिल ईस्ट जंग की वजह से आज भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई
  • सेंसेक्स 1352 अंक गिरकर 77566 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी में भी 422 अंक की गिरावट के बाद मामूली सुधार हुआ
  • अमेरिका, इजरायल और ईरान के टकराव से विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से बड़े पैमाने पर पैसा निकाला
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Market Closing: शेयर बाजार के लिए कारोबार का पहला दिन कुछ खास नहीं रहा. ग्लोबल मार्केट से मिली नेगेटिव खबरों और मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बाद बिकवाली का दौर बना रहा. कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी ने मार्केट का सेंटिमेंट ऐसा बिगाड़ा कि आज बाजार में पहले ही घंटे से दवाब में दिखाई दिया. पूरे दिन के कारोबार में निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपए डूब गए.

Market Closing

कैसी रही बाजार की चाल?

आज दिन भर की उठापटक के बाद सेंसेक्स 1,352.74 अंक गिरकर 77,566.16 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 422.40 अंक की गिरावट के साथ 24,028.05 के स्तर पर रहा. एक समय तो निफ्टी 24 हजार के लेवल से नीचे चला गया था लेकिन आखिरी कुछ घंटों में हुई मामूली रिकवरी ने इसे थोड़ा सपोर्ट दिया.

यह भी पढ़ें- इजरायल-ईरान जंग नहीं रुकी तो तेल के लिए दुनिया करेगी त्राहिमाम, युद्ध एक बार 300% तक बढ़ा चुका है दाम

क्यों गिरा बाजार?

  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सप्लाई पर रोक के बीच कच्चे तेल की कीमतें 100-115 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गईं. भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए ये महंगाई को ट्रिगर कर सकता है. इसी वजह से ज्यादातर सेक्टर में निवेशक बिकवाली करते हुए दिखाई दिए.
  • अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान के बढ़ते टकराव ने विदेशी निवेशकों को डरा दिया है, जिससे उन्होंने भारतीय बाजार से बड़ी मात्रा में पैसे निकाले हैं.
  • आज बाजार में बचने की कोई जगह नहीं थी. बैंकिंग,ऑटो के साथ रियल्टी जैसे बड़े सेक्टरों में निवेशकों ने जमकर मुनाफावसूली की.

Market Closing

टॉप गेनर्स

  • विप्रो (1.64%)
  • एचसीएल टेक (0.42%)
  • सन फार्मा (0.31%)

टॉप लूजर्स

निफ्टी पीएसयू बैंक 4% से ज्यादा टूटे
मारुति सुजुकी (-4.67%)
महिंद्रा एंड महिंद्रा (-4.44%)
एसबीआई (-3.62%)

indian share market closing

तेल कंपनियों की स्थिति

मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग की वजह से कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में लगी आग ने भारतीय एनर्जी शेयरों में बड़ी नुकसान पहुंचाया. ब्रेंट क्रूड में करीब 24% और अमेरिकी क्रूड (WTI) में 25% का जबरदस्त उछाल आया, जिसकी वजह से सरकारी तेल कंपनियां दवाब में दिखाई दीं.

  • हिंदुस्तान पेट्रोलियम (-5.01%)
  • भारतीय पेट्रोलियम (-6.44%)
  • इंडियन ऑयल (-4.43%)

अब आगे की राह

मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि जब तक मिडिल ईस्ट में टेंशन कम नहीं होती, बाजार में उठा पटक का दौर जारी रह सकता है. इंडिया विक्स में 22% का उछाल साफ संकेत दे रहा है कि मार्केट अभी स्टेबल नहीं है. इस गिरावट में घबराकर बेचने के बजाय फंडामेंटल रूप से मजबूत शेयरों में लंबी अवधि के लिए निवेश के मौके तलाशें.

यह भी पढ़ें- क्या टेक महिंद्रा से निकाले जाएंगे 30,000 कर्मचारी? छंटनी की खबर पर कंपनी ने तोड़ी चुप्पी

Featured Video Of The Day
Iran-Israel War | ईरान के गेम में फंस गई दुनिया? | Trump | Khamenei | Dekh Raha Hai India