देश की GDP ग्रोथ शानदार रही, जनवरी-मार्च में 7.8% और पूरे वित्त वर्ष 2026 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी

MoSPI यानी केंद्रीय सांख्यिकी मंत्रालय ने बताया है कि 2025-26 वित्त वर्ष की चौथी तिमाही यानी जनवरी-मार्च के दौरान में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 7.8% की वृद्धि का अनुमान है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
GDP Growth: देश की जीडीपी ग्रोथ रेट मार्च तिमाही में शानदार रही है.
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स (Canva)

जनवरी से मार्च 2026 के दौरान देश की GDP ग्रोथ शानदार रही है. इस दौरान देश की इकोनॉमी 7.8% की रफ्तार से बढ़ी, जबकि 31 मार्च को खत्‍म हुए वित्त वर्ष में इकोनॉमिक ग्रोथ 7.7% रही. MoSPI यानी केंद्रीय सांख्यिकी मंत्रालय ने शुक्रवार को ये आंकड़े जारी किए. सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, ये ग्रोथ फरवरी के दूसरे अनुमान 7.6% से भी ज्‍यादा रही. बता दें कि साल 2024-25 में देश की रियल GDP ग्रोथ 7.1% रही थी. मार्च 2026 तिमाही से पहले अक्‍टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में GDP ग्रोथ 8% रही थी. 

346 लाख करोड़ के पार पहुंची नॉमिनल GDP

शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2024-25 में 7.1% की तुलना में 2025-26 के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की तेज गति से बढ़ी है. केंद्रीय मंत्रालय ने कहा, साल 2024-25 के लिए GDP के पहले संशोधित अनुमान (FRE) के 299.89 लाख करोड़ रुपये की तुलना में, 2025-26 में वास्तविक GDP (या स्थिर कीमतों पर GDP) के 323.12 लाख करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंचने का अनुमान है.' 

मौजूदा कीमतों पर GDP (या नॉमिनल GDP) के 2025-26 में 346.36 लाख करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि 2024-25 में यह 318.07 लाख करोड़ रुपये था, इससे 8.9% की ग्रोथ रेट का पता चलता है. 

GVA ग्रोथ 7.9% दर्ज की गई 

देश की आर्थिक प्रगति को और करीब से दर्शाने वाली ग्रॉस वैल्यू ऐडेड (GVA) ग्रोथ वित्त जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में 7.9% दर्ज की गई, जबकि पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भी GVA की विकास दर इतनी ही रही. 

Advertisement

सांख्यिकी मंत्रालय ने इन GDP आंकड़ों को नए बेस ईयर 2022-23 के पैमाने पर कैलकुलेट किया है. बता दें कि समय के साथ इकोनॉमी में आने वाले बड़े बदलावों को शामिल करने के लिए समय-समय पर बेस ईयर बदला जाता है

GDP की नई सीरीज में बदलाव केवल 2022-23 को बेस ईयर को लेकर ही नहीं किया गया, बल्कि आर्थिक अनुमानों को ज्यादा पुख्‍ता बनाने के लिए इसमें अब घरों में काम करने वाले कुक/मेड, ड्राइवर और घरेलू स्‍टाफ सेवाओं से जुड़ा डेटा भी शामिल किया गया है. साथ ही GST नेटवर्क, EV डेटाबेस को भी शामिल किया गया है.

Advertisement

इस साल कैसी रहेगी GDP ग्रोथ, RBI ने बताया

मौजूदा वित्त वर्ष 2026-27 में देश की GDP ग्रोथ कमजोर रह सकती है. RBI गवर्नर के मुताबिक, मौजूदा साल के दौरान भारत की रियल GDP ग्रोथ रेट 6.6% रहने का अनुमान है. पहले RBI ने रियल GDP ग्रोथ रेट 6.9% का अनुमान जारी किया था. RBI गवर्नर संजय मल्‍होत्रा ने बताया कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों को देखते हुए रियल GDP ग्रोथ अनुमान  6.9 से कम कर 6.6 फीसदी कर दिया है. RBI के आकलन के अनुसार, पहली तिमाही में GDP की वृद्धि दर 6.6% रहने का अनुमान है; जबकि Q2 में 6.3%, Q3 में 6.5% और Q4 में 6.8% रह सकती है. 

हालांकि इकोनॉमी के लिए कुछ अच्‍छे संकेत भी हैं. देश के मैन्‍युफैक्‍चरिंग सेक्‍टर और सर्विस सेक्‍टर मजबूत हैं. कारोबारियों का भरोसा बढ़ा है और लोग जमकर खर्च कर रहे हैं, जिससे बाजार में मांग अच्छी है. साथ ही, लागत बढ़ने के बावजूद सरकारी और निजी निवेश दोनों में तेजी है. अप्रैल 2026 में सामान और सेवाओं के निर्यात (Goods ad Services Export) में अच्छी बढ़त देखी गई है. 

ये भी पढ़ें: RBI ने घटाया GDP ग्रोथ का अनुमान, इकोनॉमिस्‍ट ने इसे व्‍यवहारिक फैसला बताया, समझाया- क्‍यों चिंता की बात नहीं

Featured Video Of The Day
खोड़ा में जुमे की नमाज और हनुमान चालीसा को लेकर हाई अलर्ट, 1000 पुलिसकर्मी तैनात
Topics mentioned in this article