Gold-Silver Price Today Live Updates: सोना खरीदें या रुक जाएं? यही सवाल इस वक्त देशभर के लोगों के मन में है. एक तरफ ग्लोबल संकट, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और विदेशी मुद्रा पर बढ़ता दबाव है, तो दूसरी तरफ पीएम मोजी की वह बड़ी अपील, जिसमें उन्होंने लोगों से एक साल तक गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने को कहा है. पीएम मोदी के इस बयान के बाद अब हर कोई जानना चाहता है कि क्या आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है? क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा या इंतजार करना बेहतर होगा?इसी बीच घरेलू वायदा बाजार MCX से लेकर सर्राफा बाजार तक गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में हलचल तेज हो गई है. ज्वेलरी शेयरों में भी भारी गिरावट देखने को मिली, जिससे बाजार में चिंता और बढ़ गई है. निवेशक से लेकर शादी-ब्याह की तैयारी कर रहे परिवार तक, हर कोई आज के ताजा रेट और बाजार के अगले संकेतों पर नजर बनाए हुए है.
सोने और चांदी की कीमतों में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. ऐसे में आज सोमवार, 11 मई 2026 को MCX पर गोल्ड और सिल्वर किस भाव पर कारोबार कर रहे हैं, आपके शहर में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का क्या रेट है, और पीएम मोदी की अपील के बाद बाजार का मूड क्या कह रहा है इस लाइव ब्लॉग में आपको हर जरूरी अपडेट मिलेगी...
Gold-Silver Price Today May 11 Live Updates (11 मई को सोने-चांदी का ताजा भाव ):
Gold-Silver Prices LIVE: बेंगलुरु में आज 24 कैरेट सोने का भाव
Gold-Silver Price in Bengaluru: बेंगलुरु में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,990 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. दक्षिण भारत के बाजारों में सोने की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं.बेंगलुरु में चांदी का रेट 2,62,100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है. निवेशकों की खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है.
Gold-Silver Price Live: मुंबई में सोने-चांदी का ताजा रेट
Gold-Silver Price In Mumbai: मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. देश की आर्थिक राजधानी में गोल्ड की कीमतें मजबूत बनी हुई हैं.मुंबई में चांदी की कीमत 2,61,900 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है. बाजार में सिल्वर की मांग लगातार बनी हुई है.
Gold-Silver Price Live: दिल्ली में आज सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट्स
Gold-Silver Price in Delhi: दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का रेट 1,52,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. राष्ट्रीय राजधानी में गोल्ड रेट बाकी बड़े शहरों के मुकाबले थोड़ा कम है.
दिल्ली में चांदी का भाव 2,61,440 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है. सिल्वर की कीमतों में हल्की तेजी बनी हुई है.
Gold, Silver Price Crash News LIVE: डोनाल्ड ट्रंप के एक इनकार से गिरा सोना, कीमतों में 1% से ज्यादा की गिरावट
Gold-Silver Price Fall: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव का सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ा है. अमेरिकी बाजार कॉमेक्स (COMEX) पर सोने की कीमतों में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है. इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,678 डॉलर प्रति औंस के करीब आ गया है. वहीं चांदी में बहुत मामूली बढ़त देखी गई और यह 80 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही है.
Gold Silver Price Today Live: देश केअलग-अलग शहरों में सोना-चांदी का रेट
Gold Silver Price Today Live: देश केअलग-अलग शहरों में सोना-चांदी का रेट
Gold Live: ज्वेलरी शेयरों में तेज गिरावट, स्काई गोल्ड और सेंको में 11% तक की गिरावट
पीएम की अपील के बाद के बाद आज ज्वेलरी सेक्टर के शेयरों में जोरदार बिकवाली देखी जा रही है. निवेशकों में घबराहट बढ़ गई, जिससे कई बड़ी ज्वेलरी कंपनियों के शेयर औंधे मुंह गिर पड़े..
Sky Gold: सबसे ज्यादा 10.96% की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहा.
Senco Gold: शेयर में 10.28% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई.
Kalyan Jewellers: कंपनी का स्टॉक 8.46% तक लुढ़क गया.
Titan & Thangamayil: टाइटन 6.09% और थंगमयिल 6.49% नीचे कारोबार कर रहे हैं.
Gold, Silver Price News LIVE: PM मोदी ने दी सोना खरीदने से बचने की सलाह
PM Modi On Gold Buying: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच देश की विदेशी मुद्रा बचाने के लिए नागरिकों से अगले एक साल तक 'गैर-जरूरी गोल्ड' (Non-essential Gold) न खरीदने की अपील की है. जिसका असर सोने की कीमत से लेकर ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों पर देखा जा रहा है.
Gold Silver Price Live:चांदी की चमक फिर बढ़ी, 2.62 लाख रुपये पर पहुंची कीमत
Gold Silver Mcx Live: एक तरफ सोना सस्ता हुआ तो वहीं,चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई. MCX पर 3 जुलाई 2026 वाले सिल्वर फ्यूचर का भाव 778 रुपये यानी 0.30% बढ़कर 2,62,700 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान चांदी ने 2,62,000 रुपये का निचला और 2,64,922 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ. सिल्वर में लॉन्ग बिल्डअप का ट्रेंड दिख रहा है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि निवेशक चांदी में नई खरीदारी कर रहे हैं.
Gold Price Today Live:MCX पर सोना गिरकर 1,52,115 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आया
Gold silver MCX Live Today: सोने की कीमतों में सोमवार को हल्की गिरावट देखने को मिली. MCX पर 5 जून 2026 वाले गोल्ड फ्यूचर का भाव 415 रुपये यानी 0.27% टूटकर 1,52,115 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा. ट्रेडिंग के दौरान सोना 1,51,892 रुपये के निचले स्तर तक फिसला, जबकि दिन का उच्चतम स्तर 1,54,434 रुपये रहा. बाजार में फिलहाल लॉन्ग अनवाइंडिंग का संकेत देखने को मिल रहा है, यानी निवेशक अपनी पुरानी खरीद पोजिशन कम कर रहे हैं.














