Air India की जांच में फ्रॉड का खुलासा, 4000 कर्मियों ने बाहरी लोगों को रिश्‍तेदार बताकर बेच डालीं फ्री की टिकटें

एयर इंडिया के कुल 24,000 से ज्यादा कर्मचारियों में से करीब 4,000 इस घोटाले में शामिल पाए गए हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से ज्यादातर कर्मचारी वे हैं जिन्होंने एयरलाइन के टाटा ग्रुप के आने के बाद नौकरी जॉइन की थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Air India में कर्मचारियों का फ्रॉड सामने आया है, जानिए क्‍या है पूरा मामला

टाटा ग्रुप की कमान वाली एयर इंडिया (Air India) इन दिनों एक अजीबोगरीब आंतरिक संकट से जूझ रही है. एयरलाइन ने अपने ही कर्मचारियों द्वारा फ्री टिकट पॉलिसी (Leisure Travel Policy) के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग का पर्दाफाश किया है. इस गड़बड़ी में 4,000 से ज्यादा कर्मचारी जांच के घेरे में आए हैं, जिन पर अब भारी जुर्माना और रिकवरी की गाज गिरनी शुरू हो गई है.

फर्जी रिश्‍तेदार, टिकटों की कालाबाजारी

एयर इंडिया (Air India) अपने कर्मचारियों को 'एम्प्लॉई लेजर ट्रैवल' (ELT) पॉलिसी के तहत साल में 14 फ्री रिटर्न टिकट देती है. ये टिकट कर्मचारी खुद के लिए या अपने परिवार (माता-पिता, पति/पत्नी) के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

आंतरिक जांच में पता चला है कि हजारों कर्मचारियों ने इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए 'फर्जीवाड़े' का सहारा लिया. कई स्टाफ मेंबर्स ने उन लोगों को अपना रिश्तेदार बताकर फ्री टिकट दिला दिए, जिनसे उनका कोई खून का रिश्ता ही नहीं था. सूत्रों के मुताबिक, कुछ कर्मचारियों ने तो हद ही कर दी- उन्होंने फ्री टिकट हासिल किए और उन्हें भारी कीमतों पर बाहरी लोगों को बेच दिया.

जांच में चौंकाने वाले खुलासे

पीटीआई (PTI) की रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया के कुल 24,000 से ज्यादा कर्मचारियों में से करीब 4,000 इस घोटाले में शामिल पाए गए हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से ज्यादातर कर्मचारी वे हैं जिन्होंने एयरलाइन के निजीकरण (टाटा ग्रुप के आने के बाद) के बाद नौकरी जॉइन की थी. गड़बड़ियां पिछले वित्त वर्ष से ही चल रही थीं.

Advertisement

अब क्या एक्शन ले रही है एयर इंडिया?

मामला सामने आने के बाद टाटा मैनेजमेंट ने कड़ा रुख अपनाया है. अब किसी भी नॉमिनी (रिश्तेदार) का नाम जोड़ने के लिए कंपनी को पुख्ता कानूनी सबूत और रिलेशनशिप प्रूफ देना अनिवार्य कर दिया गया है. दोषी पाए गए कर्मियों पर एक्‍शन लिया जा रहा है. 

  • पैसों की रिकवरी: धोखाधड़ी से लिए गए टिकटों की रकम कर्मचारियों से वापस वसूली जा रही है.
  • भारी जुर्माना: नियम तोड़ने वाले स्टाफ पर भारी पेनाल्टी लगाई गई है.

नैतिकता पर भी सवाल

एक तरफ एयर इंडिया घाटे से उबरने के लिए 'ट्रांसफॉर्मेशन प्लान' पर काम कर रही है, वहीं दूसरी तरफ कर्मचारियों की इस हरकत ने मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी है. एयरलाइन के एक सूत्र ने बताया कि यह केवल पैसों का नुकसान नहीं है, बल्कि 'नैतिकता और आचरण' (Morality and Conduct) का बड़ा सवाल है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Prices: सोना 1.60 लाख से नीचे, चांदी 2.60 लाख से कम! 15 मार्च, रविवार को आपके शहर में क्‍या भाव चल रहा गोल्‍ड-सिल्‍वर?

Featured Video Of The Day
Assam Elections 2026: 'असम में अपराध कम हुआ'- NDTV Assam Conclave में बोले DGP Harmeet Singh