मार्च में HDFC और ICICI सहित इन बड़े बैंकों ने लागू किए नए FD रेट्स, ये बैंक दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज, देखें लिस्ट

FD Interest Rates March 2026: अगर आप सबसे ज्यादा रिटर्न की तलाश में हैं, तो सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक बाजी मार रहा है. यहां हम आपको मार्च 2026 की लेटेस्ट FD दरों की पूरी लिस्ट देने जा रहे हैं

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Fixed Deposit Interest Rates In March 2026: ICICI और Axis Bank ने 10 मार्च से अपनी नई दरें लागू की हैं.
नई दिल्ली:

Latest FD Interest Rates March 2026: सेफ इन्वेस्टमेंट की बात हो और फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) का जिक्र न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. मार्च 2026 में एफडी में निवेश करने वालों के लिए जरूरी खबर है. देश के दिग्गज बैंकों जैसे HDFC, ICICI और Axis Bank ने अपनी ब्याज दरों में बदलाव किया है. अगर आप अपने पैसे को सुरक्षित रखकर गारंटीड रिटर्न चाहते हैं, तो यह  अपनी FD की प्लानिंग करने का सही समय है.

यहां हम आपको मार्च 2026 की लेटेस्ट FD दरों की पूरी लिस्ट देने जा रहे हैं साथ ही जानिए कौन सा बैंक सबसे ज्यादा मुनाफा दे रहा है...

HDFC Bank: 3 करोड़ से कम की FD पर नए रेट

HDFC बैंक ने 6 मार्च से अपनी दरों में बदलाव किया है. बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD की सुविधा दे रहा है.

  • 9 महीने 1 दिन से 1 साल से कम: 5.75% ब्याज
  • 2 साल 11 महीने 1 दिन से 3 साल: 6.45% ब्याज
  • 4 साल 7 महीने 1 दिन से 5 साल: 6.40% ब्याज
  • 5 साल 1 दिन से 10 साल: 6.15% ब्याज

Yes Bank और Bandhan Bank के नए रेट

Yes Bank: 5 मार्च से लागू नई दरों के अनुसार, 1 साल की FD पर 6.65% और 3 साल की FD पर 7% ब्याज मिल रहा है.

Bandhan Bank: 2 साल से 3 साल से कम की अवधि वाली FD पर बैंक 7.25% सालाना ब्याज ऑफर कर रहा है.

Suryoday Small Finance Bank: यहां मिल रहा सबसे ज्यादा 7.90% ब्याज

अगर आप सबसे ज्यादा रिटर्न की तलाश में हैं, तो सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक बाजी मार रहा है. ये रेट 6 मार्च से प्रभावी हैं.

Advertisement
  • 1 साल की FD: 7.25% ब्याज
  • 5 साल की FD (सबसे ज्यादा): 7.90% सालाना ब्याज.
  • Bank of India (BOI) की स्पेशल स्कीम

बैंक ऑफ इंडिया ने भी मार्च में दरें रिवाइज की हैं.

1 साल की FD: 6.25% ब्याज

Star Swarnim FD (450 दिन): यह बैंक की स्पेशल स्कीम है, जिस पर सबसे ज्यादा 6.60% ब्याज मिल रहा है.

ICICI और Axis Bank की ताजा रेट

इन दोनों बैंकों ने 10 मार्च से अपनी नई दरें लागू की हैं.

Axis Bank: 1 साल से 1 साल 10 दिन की FD पर 6.25% ब्याज दे रहा है.

ICICI Bank: 1 साल से 18 महीने से कम की FD पर 6.25% की दर से ब्याज मिल रहा है.

इन बातों का रखें खास ध्यान

ये सभी रेट्स आम नागरिकों (Regular Citizens) के लिए हैं. बैंक आमतौर पर सीनियर सिटीजन्स को इन दरों से थोड़ा ज्यादा ब्याज देते हैं. वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने फिलहाल अपनी दरों में कोई बदलाव नहीं किया है, वहां पुराने रेट्स ही लागू रहेंगे.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | अमेरिका-इजरायल का ईरान पर बड़ा हवाई हमला | Trump | Mojtaba Khamenei | BREAKING