EPFO यूजर्स के लिए जरूरी अपडेट: आज भी बंद रहेंगी ऑनलाइन सर्विस, अब इस तारीख को शुरू होगा पोर्टल

EPFO Online Service: EPFO ने अपने पोर्टल पर एक नया अलर्ट जारी करते हुए ऑनलाइन मेंबर और एम्प्लॉयर सर्विसेज की सस्पेंशन को एक दिन के लिए और आगे बढ़ाने की बात कही है. यह अपडेट सिस्टम को ज्यादा तेज, भरोसेमंद और सुरक्षित बनाने के लिए किया जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
EPFO Services Resume: EPFO ने ऑनलाइन सर्विस बंद रखने की समय लिमिट एक दिन और बढ़ा दी है.  

EPFO Services Restoration: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों खाताधारकों के लिए एक बेहद जरूरी और बड़ी खबर है. अगर आप आज EPFO की वेबसाइट खुलने के बाद अपने पीएफ (PF) खाते से एडवांस पैसा निकालने या क्लेम सेटलमेंट जैसे किसी ऑनलाइन काम की सोच रहे थे, तो आपको अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा. पहले EPFO ने बताया था कि सर्विस 1 जुलाई से फिर शुरू हो जाएंगी. इसी वजह से कई लोग आज पोर्टल खुलने की उम्मीद कर रहे थे. लेकिन अब नया अपडेट जारी किया गया है.

आज रात तक बंद रहेगा पोर्टल,जानिए कब खुलेगा?

EPFO द्वारा जारी नए नोटिस के मुताबिक, डेटाबेस कंसोलिडेशन और सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन के चल रहे काम की वजह से ऑनलाइन सेवाएं अब 1 जुलाई की रात 11:59 बजे तक पूरी तरह से बंद रहेंगी. इस मेंटेनेंस विंडो के दौरान यूजर्स 'मेंबर इंटरफेस' और 'एम्प्लॉयर इंटरफेस' का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. इसके बाद, 2 जुलाई को रात 12 बजे (00:00 बजे) यानी आधी रात से सभी सर्विस सामान्य रूप से दोबारा शुरू होने की उम्मीद है. 

क्लेम और पासबुक समेत ये सुविधाएं पूरी तरह ठप

इस शटडाउन के कारण यूज़र्स को कई बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. EPFO ने साफ किया है कि इस शटडाउन पीरियड के दौरान कोई भी नया ऑनलाइन क्लेम सबमिट नहीं किया जा सकेगा.26 जून से पहले सबमिट किए जा चुके पुराने क्लेम की प्रोसेसिंग का काम भी अभी अटका हुआ है. इन पर काम सेवाएं दोबारा पूरी तरह बहाल होने के बाद ही शुरू होगा.इस दौरान PF मेंबर्स न तो अपनी पीएफ पासबुक डाउनलोड कर पा रहे हैं और न ही यूएएन (UAN) से जुड़ी दूसरी सुविधाओं का फायदा उठा पा रहे हैं.

Umang ऐप पर भी नहीं कर पाएंगे ये जरूरी काम

पोर्टल के साथ-साथ  उमंग ऐप पर मिलने वाली ईपीएफओ की सेविंग भी बंद रहेंगी.   EPFO ने बताया है कि शेड्यूल्ड मेंटेनेंस के कारण सरकारी उमंग ऐप पर भी यह सुविधाएं 2 जुलाई तक बंद रहेंगी. इससे सब्सक्राइबर्स के कई जरूरी काम प्रभावित हुए हैं, जिनमें शामिल हैं...

Advertisement
  • पीएफ बैलेंस चेक करना (PF Balance Check)
  • ऑनलाइन क्लेम फाइल करना
  • क्लेम स्टेटस ट्रैक करना
  • शिकायत दर्ज कराना (Grievance Registration)
  • एस्टेब्लिशमेंट सर्च (Establishment Search)
  • स्कीम सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई करना
  • जीवन प्रमाण पत्र (Jeevan Pramaan) सेवाएं

EPFO के मुताबिक, 2 जुलाई से ऑनलाइन सर्विस फिर से शुरू होने की उम्मीद है. इसके बाद यूजर्स दोबारा PF क्लेम करना, स्टेटस चेक करना और बाकी सभी ऑनलाइन काम पहले की तरह कर सकेंगे. 

क्यों लिया गया यह फैसला और कहां मिलेगी मदद?

EPFO का कहना है कि चल रहे इस सिस्टम ओवरहॉल और अपग्रेड का मकसद माइग्रेशन पूरा होने के बाद मेंबर्स के ओवरऑल एक्सपीरियंस को काफी बेहतर और तेज बनाना है. भविष्य निधि संगठन ने सब्सक्राइबर्स से इस अस्थायी असुविधा के लिए सहयोग करने की अपील की है. इस दौरान अगर किसी खाताधारक को किसी भी तरह की मदद या जानकारी चाहिए, तो वे ईपीएफओ के आधिकारिक कॉल सेंटर नंबर 14470 पर संपर्क कर सकते हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price : पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता, इस तेल कंपनी ने घटाए दाम, देखें नए रेट्स

Featured Video Of The Day
NFHS-6 रिपोर्ट: भारत में घट रहा बाल विवाह, लेकिन ग्रामीण-शहरी अंतर अब भी बड़ा!
Topics mentioned in this article
EPFO Online Services
EPFO Online Services Resume
EPFO Update