DA Hike: सरकारी कर्मचारी-पेंशनर्स का 20% बढ़ गया महंगाई भत्ता, बंगाल में सैलरी-पेंशन कितनी बढ़ जाएगी?

DA-DR Hike News Latest: पश्चिम बंगाल में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए आज बड़ा दिन है. BJP सरकार ने महंगाई भत्ते में 20 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. अब उन्‍हें 18 की बजाय 38 फीसदी DA-DR मिलेगा. यहां जानिए कितनी बढ़ जाएगी सैलरी और पेंशन...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
DA-DR Hike News: कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए क्‍या है लेटेस्‍ट अपडेट
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

West Bengal Govt Announces 20% DA Hike: पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को राज्‍य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी खुशखबरी दी है. शुभेंदु सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 20% बढ़ोतरी का ऐलान किया है. BJP सरकार के पहले बजट में वित्त मंत्री स्‍वपन दासगुप्‍ता ने कई बड़े ऐलान किए, जिनमें DA-DR बढ़ोतरी बड़ी राहत बताई जा रही है. इस फैसले के साथ ही कर्मचारियों का DA और पेंशनर्स का DR मौजूदा 18% से बढ़कर 38% हो जाएगा और सैलरी-पेंशन में भी जबरदस्‍त बढ़ोतरी होगी. 

कब से मिलेगी बढ़ कर सैलरी-पेंशन? 

बंगाल सरकार की ओर से DA-DR बढ़ोतरी का ये फैसला जल्‍द ही लागू होगा. वित्त मंत्री ने बताया है कि 38% DA-DR का फैसला 1 अक्‍टूबर से लागू होगा. यानी कर्मचारियों को अक्‍टूबर की सैलरी बढ़ कर मिलेगी. वहीं पेंशनर्स को भी अक्‍टूबर से बढ़ी हुई पेंशन मिलेगी. 

कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ जाएगी?

पश्चिम बंगाल में सरकार ने महंगाई भत्ते में पहली बार इतनी बंपर बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इसके लागू होते ही उनकी सैलरी में बंपर उछाल होगा. सैलरी में ये बढ़ोतरी कर्मचारियों के बेसिक पे यानी मूल वेतन पर निर्भर करेगी, क्‍योंकि DA यानी महंगाई भत्ता, बेसिक सैलरी के अनुसार ही निर्धारित होता है. 38% डीए का मतलब है, 100 रुपये के बेसिक पे पर 38 रुपये, यानी 1,000 रुपये के बेसिक पे पर डीए होगा 380 रुपये. यहां हम बेसिक पे के अनुसार, एक मोटा-मोटी कैलकुलेशन समझाने की कोशिश कर रहे हैं.

उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 30,000 रुपये है, तो 18% की जगह 38% दर लागू होने पर उसे हर महीने DA में लगभग 6,000 रुपये की बढ़ोतरी मिल सकती है. इसे सालाना आधार पर कैलकुलेट करें तो सैलरी में करीब 72,000 रुपये की एक्‍सट्रा बढ़ोतरी होगी. इसी तरह 40,000 रुपये की बेसिक सैलरी वालों के सालाना वेतन में 96,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है. 

Advertisement

पेंशनर्स को भी राहत

DA में बदलाव पेंशनर्स के लिए DR यानी महंगाई राहत के तौर पर भी लागू होता है, इसलिए राज्य सरकार के रिटायर्ड कर्मचारियों को भी लागू पेंशन स्ट्रक्चर के आधार पर इस बढ़ोतरी का फायदा मिलने की उम्मीद है. पश्चिम बंगाल में कार्यरत लाखों कर्मचारियों और रिटायर्ड पेंशनभोगियों के लिए ये बदलाव बड़ी राहत लेकर आया है. कर्मचारियों और पेंशनर्स की आय में अक्टूबर से अच्छी-खासी बढ़ोतरी होने वाली है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: बेरोजगारों को हर महीने 3000, एक लाख नौकरियां... बंगाल में BJP सरकार के पहले बजट की 7 बड़ी सौगातें 

Topics mentioned in this article
DA Hike
DR Hike For Pensioners
Da Dr Hike 2026
West Bengal News Latest
Good News For Govt Employees