MahaShivratri 2026: महाशिवरात्रि की देशभर में धूम, गौतम अदाणी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

MahaShivratri 2026: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने देशवासियों को सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

MahaShivratri 2026: महाशिवरात्रि का पर्व पूरे भारत में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर जहां देश के कोने-कोने से हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही है, वहीं अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने भी अपनी आस्था व्यक्त करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं.

गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महा मृत्युंजय मंत्र के साथ महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए लिखा, 

"ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं."

आध्यात्मिक गुरु सदगुरु ने किया रिपोस्ट

गौतम अदाणी के इस पोस्ट को विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु सदगुरु ने रिएक्शन दिया. उन्होंने रिपोस्ट करते हुए लिखा, "गौतम भाई, आपको महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं. पूरी रात चलने वाले इस उत्सव में हमारे साथ शामिल हों. आशीर्वाद."

Advertisement

महाशिवरात्रि का महत्व

हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. इस साल यह त्योहार आज यानी 15 फरवरी को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने का विधान है. इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और भक्त के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखते हैं. 

Featured Video Of The Day
Jewar Airport Inauguration के मौके पर CM Yogi: 'ये नए भारत की तस्‍वीर... नोएडा एयरपोर्ट की नई' | UP