Bank Holiday Today: आज 11 जुलाई शनिवार को बैंक खुला है या बंद? फटाफट दूर कर लें कन्फ्यूजन, देखें RBI की छुट्टियों की लिस्ट

Today Bank Holiday: कई बार हम बैंक जाने के लिए घर से तैयार होकर निकलते हैं और वहां पहुंचकर पता चलता है कि आज तो बैंक की छुट्टी है. ऐसे में 11 जुलाई 2026 को बैंक जाने से पहले यह जरूर जान लें कि आज आपके शहर में बैंक बंद तो नहीं है...

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Bank Holidays In July 2026: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो घर से निकलने से पहले RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें.

Bank Holiday on 11 July 2026: अगर आज 11 जुलाई 2026 को  आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो घर से निकलने से पहले एक बार यह जरूर चेक कर लें कि आपके शहर में बैंक खुला है या बंद (Bank Open or Closed Today). कई बार लोग चेक जमा कराने, पासबुक अपडेट कराने, कैश निकालने या दूसरे जरूरी काम के लिए बैंक पहुंच जाते हैं और वहां जाकर पता चलता है कि छुट्टी है. खासकर शनिवार की छुट्टी (Saturday Bank Holiday) को लेकर अक्सर लोगों के मन में यही सवाल रहता है कि बैंक खुले हैं या नहीं (Bank Open or Not Today). ऐसे में बैंक जाने से पहले RBI की छुट्टियों की लिस्ट देख लेना बेहतर रहेगा.

आज 11 जुलाई को बैंक खुले हैं या बंद? (Bank Holiday Today)

आज 11 जुलाई 2026 को महीने का दूसरा शनिवार है. RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक दूसरे शनिवार की वजह से देशभर में सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे. यानी आज SBI, HDFC Bank, ICICI Bank, Punjab National Bank समेत सभी बैंकों की ब्रांच में कामकाज नहीं होगा. इसलिए अगर आपका कोई ऐसा काम है जिसके लिए बैंक ब्रांच जाना जरूरी है, तो वह आज नहीं हो पाएगा.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियम के अनुसार देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक हर रविवार के साथ साथ महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों और खास मौकों पर भी बैंक छुट्टी रहती है. इसी वजह से हर शहर की बैंक छुट्टी एक जैसी नहीं होती.

जुलाई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? (Bank Holiday In July 2026)

RBI के कैलेंडर के मुताबिक, जुलाई 2026 में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे. इनमें राष्ट्रीय और स्थानीय छुट्टियों के साथ दूसरे शनिवार, चौथे शनिवार और सभी रविवार की छुट्टियां शामिल हैं.

Advertisement
  • 11 जुलाई को दूसरे शनिवार की वजह से पूरे देश में बैंक बंद हैं. 
  • 12 जुलाई को रविवार होने के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे. 
  • 16 जुलाई को भुवनेश्वर में रथ यात्रा, देहरादून में हरेला और इंफाल में कांग (रथ यात्रा) के मौके पर बैंक बंद रहेंगे. 
  • 17 जुलाई को शिलांग में यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के कारण बैंक बंद रहेंगे. 
  • 18 जुलाई को गंगटोक में द्रुकपा त्से जी के अवसर पर बैंक बंद रहेगा. 
  • 22 जुलाई को अगरतला में खारची पूजा की वजह से बैंक में छुट्टी रहेगी.
  • 25 जुलाई को महीने का चौथा शनिवार और 26 जुलाई को रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

क्या बैंक बंद होने पर आपके जरूरी काम रुक जाएंगे?

अगर आज बैंक की ब्रांच बंद है तो घबराने की जरूरत नहीं है. सिर्फ ब्रांच में होने वाले काम जैसे चेक क्लीयरेंस, पासबुक अपडेट, कैश काउंटर से लेनदेन और दूसरे ब्रांच वाले काम ही नहीं हो पाएंगे. बाकी ज्यादातर बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी.

बैंक बंद होने पर भी चालू रहेंगी ये सर्विस

बैंक की ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग 24 घंटे चालू रहेंगी. आप UPI के जरिए Google Pay, PhonePe, Paytm या अपने बैंक के मोबाइल ऐप से पैसे भेज कर सकते हैं. जरूरत पड़ने पर किसी भी नजदीकी ATM से कैश भी निकाल सकते हैं. NEFT, RTGS जैसी ऑनलाइन फंड ट्रांसफर सेवाओं का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और ATM कार्ड से जुड़े कई काम भी ऑनलाइन किए जा सकते हैं.

Advertisement

इसके अलावा खाते से जुड़े कई आवेदन और दूसरी डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी. हालांकि कभी-कभी बैंक की तरफ से तय समय पर मेंटेनेंस के कारण कुछ सर्विस थोड़ी देर के लिए प्रभावित हो सकती हैं, जिसकी जानकारी बैंक पहले ही दे देते हैं.

बैंक जाने से पहले छुट्टी जरूर कर लें चेक

अगर आपको बैंक ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम कराना है तो घर से निकलने से पहले RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट या अपनी बैंक ब्रांच से छुट्टी की जानकारी जरूर देख लें. इससे आपका समय बचेगा और बेवजह की भागदौड़ से भी बच जाएंगे.

Featured Video Of The Day
आरव हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा!

Topics mentioned in this article
Saturday Bank Holiday
Bank Holiday Today
Today Bank Holiday
RBI Bank Holiday List
Bank Holiday In July