Air India के CEO कैम्पबेल विल्सन ने द‍िया इस्तीफा : सूत्र

Air India CEO Campbell Wilson resigns: एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब एयरलाइन कई चुनौतियों से जूझ रही है. हालांकि टाटा ग्रुप ने अभी तक इस इस्तीफे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Air India CEO Campbell Wilson steps down: कैंपबेल विल्सन ने 2022 में टाटा ग्रुप द्वारा एयर इंडिया की कमान संभालने के बाद सीईओ का पद संभाला था.
नई दिल्ली:

Air India CEO Campbell Wilson Resigns: एयर इंडिया के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विल्सन का कार्यकाल जुलाई 2027 में खत्म होना था, लेकिन उन्होंने करीब एक साल पहले ही पद छोड़ने का फैसला किया है. सूत्र के अनुसार, ‘‘उन्होंने इस्तीफा देने की इच्छा जताई, इस बारे में बोर्ड को बताया और फिर इस्तीफा दे दिया.''

फिलहाल वह अपना नोटिस पीरियड सर्व कर रहे हैं और नया उत्तराधिकारी मिलने तक कंपनी के साथ बने रहेंगे. कैंपबेल विल्सन ने 2022 में टाटा ग्रुप द्वारा एयर इंडिया की कमान संभालने के बाद सीईओ का पद संभाला था. 

कैंपबेल विल्सन ने Air India के CEO  पद से क्यों दिया इस्तीफा?

कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब जब टाटा ग्रुप की यह एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया कई चुनौतियों से जूझ रही है. वहीं, विल्सन भी पिछले वर्ष 12 जून से आलोचनाओं के घेरे में थे. पिछले साल अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे के बाद से एयरलाइन रेगुलेटरी जांच के घेरे में है, जब अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद लंदन जाने वाली एक फ्लाइट क्रैश हो गई थी. इस दुर्घटना में बोइंग 787-8 विमान में सवार 242 में से 241 लोगों की मौत हो गई थी. इसके साथ ही फ्यूल की बढ़ती कीमतों और नए विमानों की डिलीवरी में हो रही देरी ने एयर इंडिया के ऑपरेशन्स पर काफी बुरा असर डाला है.

Air India  के नए CEO की तलाश जारी

हालांकि टाटा ग्रुप ने अभी तक इस इस्तीफे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन खबरों के मुताबिक बोर्ड ने पिछले हफ्ते ही उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था और अब नए सीईओ की तलाश जारी है. इस साल की शुरुआत में एक सूत्र ने बताया था कि टाटा समूह एअर इंडिया के लीडरशिप के लिए उपयुक्त उम्मीदवार की तलाश कर रहा है क्योंकि विल्सन का पांच साल का कार्यकाल 2027 में समाप्त होने वाला था.

Advertisement

IndiGo के बाद Air India के लीडरशिप में बदलाव से एविएशन सेक्टर में हड़कंप

बता दें कि एयर इंडिया में लीडरशिप का यह बड़ा बदलाव ठीक उस समय हो रहा है, जब उसकी सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी एयरलाइन IndiGo ने भी अपने नए बॉस का ऐलान कर दिया है. इंडिगो के मौजूदा सीईओ पीटर एलबर्स के इस्तीफे के बाद अब विलियम वॉल्श को नया सीईओ नियुक्त किया गया है, जो इसी साल 3 अगस्त से अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे. ऐसे में एविएशन सेक्टर की इन दो दिग्गज कंपनियों में एक साथ हो रहे इन बदलावों ने पूरे बाजार में हलचल पैदा कर दी है.

Featured Video Of The Day
American Pilot Rescue Video: मौत के मुंह से US ने कैसे बचाया Pilot! Iran में सबसे खतरनाक रेस्क्यू