8th Pay Commission: सैलरी और पेंशन पर बड़ा अपडेट, 8वें वेतन आयोग ने बढ़ा दी डेटा सबमिशन की डेडलाइन, तारीख नोट कर लें 

8th CPC Big Update: 8वें वेतन आयोग पर 3 जुलाई, शुक्रवार को एक बड़ा अपडेट सामने आया है. आयोग ने कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़े डेटा अपलोड करने की डेडलाइन बढ़ा दी है. सैलरी, पेंशन और भत्ते समेत 8th CPC की कई चीजें तय करने के लिए ये डेटा बेहद जरूरी होता है. डिटेल में जानिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
8th Central Pay Commission ने डेटा सब्मिशन की डेडलाइन बढ़ा दी है.
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

8th Pay Commission: देश के 49 लाख से ज्‍यादा केंद्रीय कर्मचारियों और करीब 69 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर है. 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) ने मंत्रालयों और विभागों की ओर से डेटा भेजने की अंतिम समय-सीमा को आगे बढ़ा दिया है. 8वें वेतन आयोग के डिप्‍टी सेक्रेटरी रवि प्रकाश यादव (Ravi Prakash Yadav) ने ये पत्र जारी किया है, जिसकी एक कॉपी NDTV इंडिया के पास भी है.

इस अधिकारिक पत्र के अनुसार, 8वें केंद्रीय वेतन आयोग ने इस संबंध में नया आधिकारिक आदेश जारी किया है. इसके तहत विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) के नोडल अधिकारियों को डेटा कलेक्शन पोर्टल के माध्यम से जरूरी जानकारी (Requisite Data) अपलोड करने के लिए अब अतिरिक्त समय दे दिया गया है.

नई डेडलाइन नोट कर लें  

आधिकारिक पत्र के मुताबिक, पहले आयोग ने 29 मई 2026 को पत्र जारी कर डेटा कलेक्शन पोर्टल के जरिए आवश्यक डेटा जमा करने के लिए कहा था. लेकिन कई मंत्रालय, विभाग और केंद्र शासित प्रदेश तय समय के भीतर ये प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे. इसलिए आयोग ने अब इसे बढ़ाने का फैसला लिया गया है.

डिप्टी सेक्रेटरी रवि प्रकाश यादव के हस्ताक्षर से जारी इस पत्र के अनुसार, डेटा सबमिशन की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दिया गया है. नोटिफिकेशन में नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बढ़ाई गई के भीतर आवश्यक डेटा को पोर्टल पर जरूर अपलोड कर दें. 

Advertisement

लाखों कर्मचारी-पेंशनर के हित में क्‍यों जरूरी है ये डेटा? 

इस महत्वपूर्ण फैसले पर AINPSEF के नेशनल प्रेसिडेंट डॉ मंजीत सिंह पटेल ने कहा, '8वें केंद्रीय वेतन आयोग तेज गति से काम कर रहा है. और ऐसे समय में बार-बार समय-सीमा बढ़ाना आसान निर्णय नहीं होता. अब सभी मंत्रालयों, विभागों, केंद्र शासित प्रदेशों एवं केंद्रीय स्वायत्त संस्थाओं की जिम्मेदारी है कि वे जल्‍द से जल्‍द जरूरी डेटा, आयोग को उपलब्ध करा दें.'

उन्होंने आगे कहा कि ये डेटा इसलिए बेहद जरूरी है ताकि आयोग देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनर्स और अन्य हितधारकों की वास्तविक जरूरतों का समग्र विश्लेषण किया जा सके. ताकि आने वाले 10 वर्षों के लिए एक न्यायसंगत, व्यावहारिक और दूरदर्शी सिफारिशें प्रस्तुत कर सके.  

Advertisement

केवल पोर्टल पर ही डालना होगा डेटा 

आयोग ने स्पष्ट किया गया है कि डेटा सिर्फ आधिकारिक पोर्टल पर ही स्वीकार्य होगा; किसी भी प्रकार की फिजिकल कॉपी, ई-मेल, एक्सेल शीट या पीडीएफ फाइलों को आयोग द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा.

डेटा सबमिशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही 8वां वेतन आयोग अपनी अंतिम सिफारिशों को तैयार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सकेगा, जिसका सीधा असर केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में होने वाले बदलावों पर पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: ATM और UPI से कैसे निकलेगा PF का पैसा, 8 करोड़ नौकरीपेशा लोगों के लिए EPFO का बड़ा अपडेट 

Featured Video Of The Day
बलेनो ने दो युवकों को उड़ाया, दोनों हवा में उछलकर जमीन पर गिरे, हालत गंभीर
Topics mentioned in this article
8th Pay Commissio Salary Hike
8th Pay Commission
8th Pay Commission Deadline
8th Pay Commission Demands
New Deadline