8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत! 3.25 फिटमेंट फैक्टर के साथ इन 5 बड़ी मांगों पर टिकी नजरें

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों की बैठक में 3.25 फिटमेंट फैक्टर, 7% सालाना इंक्रीमेंट और पुरानी पेंशन (OPS) बहाली जैसी बड़ी मांगें रखी जा सकती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें कमीशन पर बड़ी अपडेट है. इस आयोग को लेकर अब हलचले तेज हो गईं हैं. दिल्ली में आयोजित नेशनल काउंसिल जेसीएम (NC-JCM) की बड़ी बैठक में कर्मचारी संगठनों ने अपनी मांगों का पिटारा खोलेंगे. फिटमेंट फैक्टर से लेकर पुरानी पेंशन योजना की बहाली का मुद्दा इस बैठक में उठ सकता है. 

1. सैलरी में बंपर उछाल की तैयारी

सबसे बड़ी मांग की बात करें तो वो फिटमेंट फैक्टर को लेकर हो सकती है. अभी के समय में इसे 3.35 करने का प्रस्ताव है. एक्सपर्ट का कहना है कि अगर सरकार इस मांग को मान लेती है तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल सकता है. 

2. सालाना इंक्रीमेंट पर डिमांड 

कर्मचारियों ना केवल फिटमेंट फैक्टर पर बल्कि सालाना इंक्रीमेंट की दर को भी 3% से बढ़ाकर 7% करने की मांग कर सकते हैं.

8th Pay Commission

3. फैमिली यूनिट

एक बड़ी मांग फैमिली यूनिट को लेकर भी है. वर्तमान में इसे 3 माना जाता है, जिसे बढ़ाकर 5 करने का सुझाव दिया गया है. कर्मचारी संगठनों का कहना है कि अगर इसे मान लिया जाता है, तो बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी और उनकी बेसिक सैलरी में करीब 66% तक का इजाफा संभव है.

Advertisement

4. OPS की बहाली

डिफेंस और दूसरे विभागों के कर्मचारियों एनपीएस और यूपीएस को हटाते हुए पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल करने की बात कर चुके हैं.

5. लीव एनकैशमेंट, सीजीएचएस पर डिमांड

इसके अलावा रिटायरमेंट पर लीव एनकैशमेंट को 300 दिन से बढ़ाकर 400 दिन करने और सीजीएचएस की सुविधा ना होने पर फिक्स्ड मेडिकल अलाउंस को 1 हजार रुपये से सीधे 20 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग भी चार्टर में शामिल हो सकती है.

Advertisement

इन सभी के अलावा प्रमोशन के लिए मांग कर सकते हैं कि 30 साल की सेवा में कम से कम 5 गारंटीड प्रमोशन दिए जाएं. साथ ही लीव ट्रैवल कंसेशन को कैश के रूप में देने की सुविधा पर भी जोर दिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- DA Hike 2026: क्या होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी? जानें कब होगा DA बढ़ोतरी का ऐलान और कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी

Featured Video Of The Day
ईरान के साथ युद्ध पर अमेरिका का बड़ा बयान, Trump ने क्या कह कर चौंकाया? | BREAKING NEWS