विज्ञापन

ज़ुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने बताया कि मौत से पहले दिवंगत सिंगर को था सिर्फ एक ही बात का डर, बोलीं- वह अपनी घड़ी दिखाते और कहते थे...

बॉलीवुड सिंगर जुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में हो गया था, जिससे फैंस सदमे में आ गए थे. 

ज़ुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने बताया कि मौत से पहले दिवंगत सिंगर को था सिर्फ एक ही बात का डर, बोलीं- वह अपनी घड़ी दिखाते और कहते थे...
जुबीन गर्ग की सितंबर 2025 में डूबने से हुई थी मौत

लेजेंड्री असम के सिंगर जुबीन गर्ग के निधन के महीनों बाद उनकी वाइफ गरिमा गर्ग ने सिंगर की सोच और डर के बारे में बताया. गरिमा हाल ही में पंचायत आज तक असम इवेंट का हिस्सा बनी थीं. जहां उन्होंने दिवंगत सिंगर के माइंड सेट और विचारों के बारे में बताया, जो उनके साथ शेयर किए थे. गरीमा के अनुसार, ज़ुबीन को इस बात का गहरा एहसास हो गया था कि जिंदगी कितनी तेजी से गुजर रही है, और वह अक्सर यह जिक्र करते थे कि उन्हें अगर किसी चीज से डर लगता था, तो वह सिर्फ समय था.

इवेंट में गरिमा ने कहा, अभी कुछ सालों से वह मुझसे कहते थे, मुझे अगर किसी चीज का डर है तो वह है समय. गरिमा ने स्वीकार किया कि उस वक्त उन्हें समझ नहीं आया कि उन्हें यह एहसास क्यों हुआ. हालांकि उन्हें लगता है कि सिंगर का डर शायद उन कई निजी नुकसानों की वजह से पैदा हुआ होगा, जिनका सामना उसे थोड़े ही समय में करना पड़ा.

ये भी पढ़ें- जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म ने रच डाला इतिहास! बनी इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली....

आगे सिंगर की वाइफ ने कहा, "मुझे नहीं पता क्यों. शायद उन्हें अंदर से कोई आवाज आई होगी या फिर यह कोई दैवीय जुड़ाव रहा हो. शायद इसलिए क्योंकि उन्होंने अपनी मां, अपनी बहन और अपने सबसे अच्छे दोस्त को असमय खो दिया था. बहुत ही कम समय में उन्होंने इतने सारे लोगों को खो दिया, इतनी सारी घटनाओं का सामना किया. यह उनके जीवन के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है." जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि जुबीन गर्ग ने 4 फरवरी 2002 में गरिमा सैकिया गर्ग से शादी की थी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com