- शाहरुख खान की 'जीरो' हुई रिलीज
- आनंद एल राय ने की है डायरेक्ट
- अनुष्का-कैटरीना हैं लीड में
Zero Box Office Collection Day: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की 'जीरो (Zero)' ने पहले दिन जोरदार कमाई की है, लेकिन फिल्म कोई भी रिकॉर्ड बनाने से जरूर चूक गई है. दिलचस्प यह है कि पहले दिन की कमाई के मामले में शाहरुख खान की 'Zero' रजनीकांत (Rajinikanth) की '2.0 (Robot 2.0)' को भी पीछे नहीं छोड़ सकी है. शाहरुख खान की 'जीरो' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस (Zero Box Office Collection) पर लगभग 20.14 करोड़ रु. की कमाई की है. इस तरह 'Zero' पहले दिन बॉक्स ऑफिस (Bollywood Box Office Collection 2018) कोई बड़ा करिश्मा नहीं कर सकी है, लेकिन उसकी झोली में अच्छे नंबर जरूर आ गए हैं. इस बात की जानकारी फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने दी है. 'Zero' के साथ साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म 'KGF' रिलीज हुई है.
#AanandLRai 's #ZERO starring #ShahRukhKhan #KatrinaKaif and #AnushkaSharma has minted 20.14 Cr on day 1.
— Ramesh Bala (@rameshlaus) December 22, 2018
All-India.. Nett.. @aanandlrai @RedChilliesEnt @iamsrk @AnushkaSharma
-
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | 'फिट इन नहीं, सबसे अलग दिखना जरूरी है', मोहिनी डे ने बताया Gen Z को मंत्र -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'Zero' से रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग की उम्मीद लगाई जा रही थी. हालांकि फर्स्ट डे कलेक्शन का शुरुआती अनुमान आया है. लेकिन फिल्म को बहुत अच्छे रिव्यू नहीं मिल पाए हैं. 'Zero' में शाहरुख खान की एक्टिंग को तो पसंद किया जा रहा है, लेकिन फिल्म की कहानी और डायरेक्शन कमजोर बताए जा रहे हैं. इस तरह शाहरुख खान के करियर के लिहाज से बेहद जरूरी फिल्म 'Zero' दर्शकों को उलझा सकती है. वैसे भी शाहरुख खान को एक सुपरहिट फिल्म की दरकार है, और 'जीरो' से काफी कुछ उनका दांव पर लगा हुआ है.
Danish Zehen ने सारा अली खान को यूं किया था इम्प्रेस, Video हो रहा वायरल
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की 'जीरो (Zero)' भारत में लगभग 4,400 स्क्रीन पर रिलीज हुई है जबकि फिल्म विदेश में लगभग 1,500 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है. इस तरह 'Zero' के लिए पहला वीकेंड काफी अहम रहने वाला है क्योंकि फिल्म का बजट लगभग 200 करोड़ रु. बताया जाता है.
Yo Yo Honey Singh Makhna Song: हनी सिंह की जोरदार कमबैक, 'मखना' से मचाई धूम...देखें Video
2.0 Box Office Collection Day 22: रजनीकांत की '2.0' ने बनाया ये धांसू रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'Zero' को आनंद एल. राय ने डायरेक्ट किया है, और इससे पहले वे 'तनु वेड्स मनु 1-2' और 'रांझणां' जैसी सुपरहिट फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं. लेकिन ये फिल्म मिड बजट थीं, और मजबूत कहानी के दम पर बॉक्स ऑफिस पर रंग जमाने में कामयाबी भी रही थीं. लेकिन 'जीरो' इस मोर्चे पर थोड़ी कमजोर नजर आ रही है.
टाइगर श्रॉफ का 'दिलबर' सॉन्ग पर धमाकेदार डांस, नोरा फतेही को आया गुस्सा किया ये चैलेंज...देखें Video
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की 'जीरो (Zero)' के लिए रणवीर सिंह की एक्शन फिल्म 'सिम्बा (Simmba)' भी मुश्किलें पैदा कर सकती है क्योंकि फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है और ये साउथ की सुपरहिट फिल्म 'टेम्पर' का रीमेक है. ऐसे में शाहरुख खान का बॉक्स ऑफिस पर सफर आसान नहीं रहने वाला है.,
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं