विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2018

कैटरीना जैसी दिखने वाली जरीन खान ने किया खुलासा, बोलीं- 'सलमान खान न होते तो...'

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ पहली डेब्यू फिल्म करने वाली एक्ट्रेस जरीन खान ने एक बयान दिया है.

कैटरीना जैसी दिखने वाली जरीन खान ने किया खुलासा, बोलीं- 'सलमान खान न होते तो...'
  • जरीन ने सलमान के लिए बांधे तारीफ के पुल
  • सलमान खान को लेकर कही कई बातें
  • सलमान खान के साथ डेब्यू की थी फिल्म
नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ पहली डेब्यू फिल्म करने वाली एक्ट्रेस जरीन खान ने एक बयान दिया है. सलमान खान के साथ करियर की शुरुआत करने वाली जरीन ने काफी तारीफ करते हुईं नजर आईं. जरीन खान का कहना है कि सलमान खान अभिनीत फिल्म 'वीर' से बॉलीवुड में कदम रखना उनके लिए सपनीली शुरूआत रही. 

जरीन ने बताया, सलमान ऐसे शख्स हैं जो हमेशा मेरे प्रिय, मेरे खास, और मेरे दिल के करीब रहेंगे क्योंकि अगर मैंने उनके लिए काम नहीं किया होता, तो मैंने कभी इस इंडस्ट्री का हिस्सा बनने के बारे में नहीं सोचा होता क्योंकि यह मेरी योजना नहीं थी और अब मैं फिल्म इंडस्ट्री में हूं. मुझे जिस तरह की शुरुआत मिली वह सपनीली शुरुआत थी.

खुदकुशी करने जा रही थी सलमान खान की ये हीरोइन, इस गाने को सुनकर छोड़ा इरादा!

30 साल की जरीन ने सलमान के साथ फिल्म 'रेड्डी' में भी काम किया है. वह उनकी आभारी हैं. जरीन ने कहा कि सलमान ऐसे शख्स हैं, जिनका वह हमेशा सम्मान करेंगी. वह उनकी बेहद आभारी हैं. अभिनेता ने उनके लिए बहुत कुछ किया है. जरीन की नई फिल्म '1921' है और फिल्म 'वन डे' में वह एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगी.

VIDEO: सोनाक्षी-जरीन के बीच फंसे सल्लू

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zareen Khan 1921, Zareen Khan, Salman Khan, Katrina Kaif, 1921, One Day Movie, Veer, Zareen Khan Veer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com