विज्ञापन

जनाई भोसले का दादी आशा भोसले के निधन के बाद पहला पोस्ट, बयां किया दर्द, लिखा- शब्दों में कुछ कह पाना कठिन

दादी आशा भोसले के निधन पर टूटी जनाई भोसले ने पहला पोस्ट शेयर किया और भारी मन से दर्द बयां करते हुए लिखा- 'गुड बॉय माय लव'. 

जनाई भोसले का दादी आशा भोसले के निधन के बाद पहला पोस्ट, बयां किया दर्द, लिखा-   शब्दों में कुछ कह पाना कठिन
आशा भोसले की पोती हैं जनाई भोसले
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा की दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले को 13 अप्रैल को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. इस दुखद घड़ी में सोशल मीडिया पर सिंगर की पोती, जनाई भोसले की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई, जिसमें वह अपनी दादी के बिछड़ने के गम में जनाई बेहद भावुक नजर आईं. सोशल मीडिया पर उनके रोने के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. अब अंतिम संस्कार के बाद, जनाई ने अपनी दादी की याद में उनके साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की है. 

आशा भोसले के निधन के बाद जनाई भोसले का पहला पोस्ट

Latest and Breaking News on NDTV

जनाई भोसले ने सोशल मीडिया पर अपनी दादी के साथ फोटो पोस्ट की है और उनके अंतिम संस्कार की फोटो भी पोस्ट की है. जनाई ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा, "मैं इस समय इतनी भावुक हूं कि शब्दों में कुछ कह पाना कठिन है. जब समय मिलेगा तब कुछ लिखूंगी, लेकिन अभी बस इतना कहना चाहती हूं कि मेरी दादी को समाज के हर वर्ग से जो प्रेम और सम्मान मिला है. मैं तहे दिल से आप सभी का धन्यवाद करती हूं. वह इस प्यार की पूरी हकदार थीं. मुझे एहसास है कि वह हम सभी के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगी और उन्होंने यह सब ऊपर से देखा है."

ये भी पढे़ं- आशा भोसले के दामाद हैं बॉलीवुड के खूंखार विलेन, 70 से 90 के दशक में कहलाते थे सुपरस्टार, बेटी है टॉप एक्ट्रेस

दादी के लिए बयां किया प्यार

Latest and Breaking News on NDTV

जबकि एक दूसरी फोटो में वे सिंगर को प्यार से विदा करती दिख रही हैं. उन्होंने लिखा, 'गुड बॉय, माय लव, लव ऑफ माय लाइफ।' जनाई के पोस्ट पर हर कोई उन्हें हौसला दे रहा है और आशा ताई के लिए प्रार्थना भी कर रहा है. 

जनाई भोसले के बारे में 

बता दें कि आशा भोसले की पोती जनाई जल्द ही द प्राइड ऑफ भारत छत्रपति शिवाजी महाराज नाम की फिल्म में दिखने वाली हैं, जो अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. बहुत कम लोग जानते हैं कि जनाई आशा भोसले की तरह ही बहुत अच्छी सिंगर और बहुत सुरीला गाती हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी कई सिंगिंग वीडियो पोस्ट की है. उनकी सिंगिंग वीडियो को भी खूब पसंद किया जाता है. 

ये भी पढे़ं- आशा भोसले की इकलौती फिल्म, रियल भतीजी की मां का निभाया किरदार, बिना ग्लिसरीन बहाए थे खूब आंसू

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zanai Bhosle, Zanai Bhosle Instagram, Zanai Bhosle Instagram Post After Asha Bhosle Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com