विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2019

जायरा वसीम ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने को लेकर फिर किया ट्वीट, कह डाली यह बात

जायरा वसीम (Zaira Wasim) का सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया है, इस तरह की खबरें आ रही थीं. लेकिन जायरा वसीम ने अपने ट्वीट के जरिए पूरी सच्चाई सामने रख दी है.

जायरा वसीम ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने को लेकर फिर किया ट्वीट, कह डाली यह बात
जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने अपने करियर को लेकर किया ट्वीट
  • जायरा वसीम ने बॉलीवुड करियर को लेकर फिर किया ट्वीट
  • जायरा वसीम ने सोशल मीडिया हैंडल की हैकिंग को लेकर स्पष्ट की बात
  • जायरा वसीम का ट्वीट सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नई दिल्ली:

'दंगल गर्ल' के नाम से फेमस जायरा वसीम ने इन दिनों सोशल मीडिया पर सनसनी फैला रखी है. जायरा वसीम ने रविवार को सोशल मीडिया पर उस समय हंगामा कर दिया था जब उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी, और फिल्मों को अलविदा कह दिया था. जायरा वसीम (Zaira Wasim) के इस फैसले पर चारों तरफ से रिएक्शन आने शुरू हो गए थे. इसके साथ ही यह भी खबरें आई थीं कि जायरा वसीम (Zaira Wasim) का सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया है. हालांकि जायरा वसीम ने अपने ट्वीट के जरिए सोशल मीडिया हैंडल हैक होने की बात स्पष्ट की है और उन्होने दो टूक कहा कि उनका कोई एकाउंट हैक नहीं हुआ है, और वे अपने सोशल मीडिया को खुद हैंडल करती हैं. 

जायरा वसीम ने धर्म के लिए छोड़ी फिल्में तो बॉलीवुड एक्टर बोले- इनका भरोसा मत करना...

जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने ट्वीट करते हुए अपना पक्ष रखा है, 'मैं यह साफ कर देना चाहती हैं कि मेरा कोई भी सोशल मीडिया एकाउंट हैक नहीं हुआ है और इसको निजी तौर पर मैं हैंडल कर रही हूं. इसलिए अनुरोध है कि किसी भी अन्य तरह के दावे पर यकीन करने और शेयर करने से बचें.' इस तरह दंगल गर्ल जायरा वसीम ने यह साफ कर दिया है कि उनका फिल्में छोड़ने का फैसला अटल है और उन्होंने कदम को सोच-समझकर उठाया है. 

जायरा वसीम ने 'धर्म के लिए' छोड़ा बॉलीवुड तो तस्लीमा नसरीन बोलीं- बेवकूफाना, पढ़ें अन्य लोगों के रिएक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने एक्टिंग फील्ड को छोड़ने की रविवार को घोषणा की थी और उन्होंने फेसबुक पर लिखा था कि वह इस काम से खुश नहीं हैं क्योंकि यह उनके धर्म के रास्ते में आ रहा है. अपने फेसबुक पेज पर विस्तार से लिखी गई एक पोस्ट में 'दंगल' (Dangal) फिल्म से लोकप्रियता पाने वाली जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने कहा कि उन्हें महसूस हुआ कि भले ही मैं यहा सही तरीके से फिट हो जाऊं लेकिन मैं इस जगह के लिए नहीं बनी हूं. जायरा वसीम (Zaira Wasim)  ने एक लंबी से पोस्ट में कहा कि पांच साल पहले मैंने एक फैसला लिया जिसने मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी. मैंने जैसे ही अपने कदम बॉलीवुड में रखे, इसने मेरे लिए लोकप्रियता के दरवाजे खोल दिए. 

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

लेखक के बारे में
img
आशना मलिक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zaira Wasim, Zaira Wasim Career, Zaira Wasim Quit Bollywood Career, Zaira Wasim Dangal, Zaira Wasim Quit Films, Zaira Wasim Tweet, Zaira Waseem
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com