विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2020

युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री वर्मा ने गार्डन में किया ताबड़तोड़ डांस, देखें Video

धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma Video) का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री वर्मा ने गार्डन में किया ताबड़तोड़ डांस, देखें Video
धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • धनाश्री वर्मा का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस ने गार्डन में किया जबरदस्त डांस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

मशहूर यूट्यूबर और डांसर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma Video) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की मंगेतर एक डॉक्टर होने के साथ-साथ कोरियोग्राफर भी हैं. धनाश्री वर्मा के अकसर डांस वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में धनाश्री गार्डन में जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रह हैं. इस वीडियो में धनाश्री रेड कलर के आउटफिट में ताबड़तोड़ डांस कर रही हैं. वीडियो में धनाश्री के स्टेप्स फैन्स के होश उड़ा रहे हैं. 


वीडियो को धनाश्री (Dhanashree Verma Video) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए धनाश्री ने कैप्शन में लिखा, "द वीकेंड बूम." डांसर के वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, हाल ही में धनाश्री वर्मा ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया, इस दौरान उन्हें मंगेतर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal Fiance) ने काफी सारे सरप्राइज गिफ्ट्स भेजे, जिसकी तस्वीरें धनाश्री ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं.


बता दें कि धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma Dance) पेशे से एक डॉक्टर हैं, लेकिन अपने डांस से भी उन्होंने जबरदस्त पहचान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. धनाश्री वर्मा एक यू-ट्यूबर हैं और अकसर डांस से जुड़ी वर्कशॉप भी आयोजित करती हैं. हाल ही में उनकी क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ सगाई हुई है, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं. 
 

लेखक के बारे में
img
प्रतिभा गौड़
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanashree Verma, Dhanashree Verma Video, Dhanashree Verma Video Viral, Dhanashree Verma Instagram, Dhanashree Verma Dance Video, Dhanashree Verma On Boom Dance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com