विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2021

हनी सिंह और नुसरत भरूचा का Saiyaan Ji गाना हुआ रिलीज, Video ने यूट्यूब पर मचाया तहलका

Saiyaan Ji Song Out: रैपर यो यो हनी सिंह (Honey Singh) और नुसरत भरूचा (Nusrat Bharucha) का नया सॉन्ग 'सईयां जी' (Saiyaan Ji Song Release) रिलीज हो गया है.

हनी सिंह और नुसरत भरूचा का Saiyaan Ji गाना हुआ रिलीज, Video ने यूट्यूब पर मचाया तहलका
Saiyaan Ji Song Release: यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) का नया गाना हुआ रिलीज
  • यो यो हनी सिंह का नया सॉन्ग हुआ रिलीज
  • 'सईयां जी' ने यूट्यूब पर मचाया तहलका
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (Honey Singh) का नया सॉन्ग 'सईयां जी' (Saiyaan Ji Song Release) रिलीज हो गया है. इस गाने में यो यो हनी सिंह का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. वीडियो में नुसरत भरूचा (Nusrat Bharucha) का खूबसूरत अंदाज फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. एक्ट्रेस गाने में जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं. 'सईयां जी (Saiyaan Ji Song Out)' गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है. वीडियो को चंद ही मिनटों में 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

यो यो हनी सिंह (Honey Singh) और नुसरत भरुचा (Nushrat Bharucha) की जोड़ी इस गाने में खूब जम रही है. टी-सीरीज के बैनर तले यह गाना तैयार किया गया है. यो यो हनी सिंह (Honey Singh) और नुसरत भरुचा (Nushrat Bharucha) के इस गाने में नेहा कक्कड़ ने भी अपनी आवाज दी है. 

बता दें, यो यो हनी सिंह (Honey Singh) का फर्स्ट किस के बाद 'जिंगल बेल' सॉन्ग भी रिलीज हुआ था. नुसरत भरुचा (Nushrat Bharucha) के करियर की बात करें तो हाल ही में वह फिल्म 'छलांग' (Chhalang) में नजर आई थीं. इस फिल्म में उन्होंने एक्टर राजकुमार राव के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. फिल्म में दोनों की जोड़ी को भी काफी सराहा गया था. खासकर फिल्म का सॉन्ग केयर नी करदा भी लोगों को काफी पसंद आया था. इसके अलावा नुसरत भरुचा जल्द ही फिल्म 'छोरी' में भी नजर आने वाली हैं, जिसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saiyaan Ji, Saiyaan Ji Song Release, Saiyaan Ji Song Out, Yo Yo Honey Singh Saiyaan Ji Song, Nushrat Bharucha, Honey Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com