विज्ञापन

फिल्म का नाम यादवजी की लव स्टोरी, लेकिन फिल्म में एक भी नहीं यादव एक्टर

27 फरवरी को रिलीज होने के लिए तैयार यादव जी की लव स्टोरी पर विवाद शुरु हो गया है. वहीं मामले में एफआईआर भी की गई है. 

फिल्म का नाम यादवजी की लव स्टोरी, लेकिन फिल्म में एक भी नहीं यादव एक्टर
यादवजी की लव स्टोरी पर शुरु हुआ विवाद
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश में 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है. पहले सड़क पर विरोध-प्रदर्शन तक सीमित यह मामला अब कानूनी मोड़ ले चुका है. यादव समुदाय के लोगों ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक और मुख्य कलाकारों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है. इस कार्रवाई के बाद विवाद और ज्यादा चर्चा में आ गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म के नाम यादव जी की लव स्टोरी को लेकर विवाद तो शुरु हो गया. लेकिन मूवी में एक भी यादव एक्टर नहीं है. 

यादव जी की लव स्टोरी की कास्ट  

बुक माय शो के मुताबिक, यादव जी की लव स्टोरी को अंकित बड़ाना ने डायरेक्ट किया है. जबकि फिल्म के प्रोड्यूसर संदीप तोमर हैं. वहीं कास्ट की बात करें तो बिग बॉस फेम यूट्यूबर मृदुल तिवारी की बहन प्रगति तिवारी फिल्म को लीड कर रही हैं. वहीं उनके साथ विशाल मोहन, अंकित बड़ाना, सुविंदर विक्कीऔर रजत तनवर अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होने के तैयार है. 

ये भी पढ़ें-  घूसखोर पंडत के बाद अब आ गई 'यादव जी की लव स्टोरी',जानें क्यों हो रहा है फिल्म का विरोध

यादव जी की लव स्टोरी की कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो सिंपल यादव (प्रगति तिवारी) एक शांत, घरेलू लड़की है, जो प्यार और हालात के बीच फंसी हुई नजर आती है. वहीं उसका पहला प्यार वसीम अख्तर (विशाल मोहन) है. जबकि उसका परिवार उस पर अभिमन्यु यादव (अंकित भड़ाना) से शादी करने का दबाव डालता है. इसके चलते कहानी में आगे दिल टूटना, पॉलिटिकल ताकतों, सोशल स्टिग्मा और इमोशनल ट्रॉमा देखने को मिलता है. 

यादव जी की लव स्टोरी पर विवाद

'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर बीते कुछ दिनों से संभल और आसपास के इलाकों में विरोध प्रदर्शन हो रहे थे. यादव समुदाय के लोगों का कहना है कि फिल्म का शीर्षक ही आपत्तिजनक है और जानबूझकर एक खास समाज को निशाना बनाया गया है. प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर फिल्म के पोस्टर जलाए, उन्हें पैरों से रौंदा और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की. रिपोर्ट के अनुसार, निर्माता-निर्देशक समेत चार पर एफआईआर की गई है. एफआईआर बुधवार को संभल जिले की तहसील गुन्नौर के थाना धनारी में दर्ज की गई थी. शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि फिल्म का नाम और उसकी कहानी यादव समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है. उनका कहना है कि फिल्म में समाज को गलत तरीके से दिखाया गया है, जिससे पूरे समुदाय की छवि खराब हो सकती है. इसी आधार पर उन्होंने फिल्म की रिलीज पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.  

ये भी पढ़ें- रमैया वस्तावैया के एक्टर ने करियर में की सिर्फ दो फिल्में, फिर भी है 8533 करोड़ के मालिक, एक साल तक रखी थी छिपाकर शादी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yadavji Ki Love Story, Yadavji Ki Love Story Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com