विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2017

करीना कपूर खान के शेप में आते ही शुरू हो गया ‘वीरे दी वेडिंग’ पर काम

करीना कपूर खान के शेप में आने के बाद वीरे दी वेडिंग फिल्म की शूटिंग पहली सितंबर से शुरू हो सकेगी

करीना कपूर खान के शेप में आते ही शुरू हो गया ‘वीरे दी वेडिंग’ पर काम
  • पहली सितंबर से शुरू होगी शूटिंग
  • स्वरा भास्कर और सोनम कपूर भी हैं फिल्म में
  • शशांक घोष हैं डायरेक्टर
नई दिल्ली: ‘वीरे दी वेडिंग’ को लेकर सुर्खियों का बाजार गर्म चल रहा था. कहा जा रहा था कि फिल्म का कुछ हिस्सा शूट हो चुका है और कुछ करीना कपूर खान के लौटने के बाद होगा. लेकिन अब सच सामने आ गया है. फिल्म की शूटिंग पहली सितंबर से शुरू होगी. फिल्म की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. फिल्म में स्वरा भास्कर, सोनम कपूर और करीना कपूर खान लीड रोल में हैं. करीना कपूर की प्रेग्नेंसी के बाद उनकी यह पहली फिल्म होगी.

Video: मेरे और सैफ की मिलीजुली छवि होगा बेटा तैमूर : करीना कपूर



‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग से पहले स्क्रिप्ट रिडींग सेशन्स शुरू हो गए हैं. जिसकी तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. फिल्म की निर्माता रिया कपूर के साथ फिल्म में मुख्य किरदारों में नजर आनेवाली करीना, सोनम, शिखा तलसानिया और स्वरा रीडिंग सेशन की तस्वीर में एक साथ हैं. शूटिंग के लिए करीना कपूर के शेप में आने का इंतजार हो रहा था. उन्होंने कड़ी मेहनत और जिमिंग से पहले जैसी शेप हासिल कर ली है. इसलिए फिल्म की शूटिंग सितंबर से शुरू होने जा रही है. फिल्म को शशांक घोष डायरेक्ट कर रहे हैं. इससे पहले वे सोनम कपूर की 'खूबसूरत' भी डायरेक्ट कर चुके हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor Khan, Sonam Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com