विज्ञापन

धुरंधर 2 तोड़ पाएगी 9 साल पुराने बाहुबली 2 का रिकॉर्ड? अभी इतनी पीछे है रणवीर सिंह स्टारर ब्लॉकबस्टर

एसएस राजामौली की बाहुबली 2 का 1430 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड पिछले 9 सालों से बना हुआ है. हालांकि पुष्पा 2 (1394 करोड़ रुपए) इसके आसपास पहुंच गई थी. लेकिन अब धुरंधर 2 से इस रिकॉर्ड को ध्वस्त करने की उम्मीद की जा रही है.

धुरंधर 2 तोड़ पाएगी 9 साल पुराने बाहुबली 2 का रिकॉर्ड? अभी इतनी पीछे है रणवीर सिंह स्टारर ब्लॉकबस्टर
धुरंधर 2 तोड़ेगी बाहुबली 2 का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज इस समय बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. हर दिन फिल्म नई ऊंचाई छू रही है और ताबड़तोड़ कमाई करते हुए बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ रही है. 1000 करोड़ क्लब में एंट्री के बाद इसका क्रेज और बढ़ गया है. दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स इसे लगातार आगे बढ़ा रहा है. यही वजह है कि अब ये फिल्म सिर्फ हिट नहीं, बल्कि इतिहास बनाने की दौड़ में शामिल हो चुकी है और हर किसी की नजर इसके अगले आंकड़े पर टिकी हुई है.

बाहुबली 2 से कितनी पीछे है धुरंधर 2

एसएस राजामौली की बाहुबली 2 का 1430 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड पिछले 9 सालों से बना हुआ है. हालांकि पुष्पा 2 (1394 करोड़ रुपए) इसके आसपास पहुंच गई थी. लेकिन अब धुरंधर 2 से इस रिकॉर्ड को ध्वस्त करने की उम्मीद की जा रही है. यह फिल्म फिलहाल बाहुबली 2 से लगभग 400 करोड़ रुपये पीछे है. हालांकि, अगर 'धुरंधर 2: द रिवेंज' इसी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर कमाई करती रही, तो यह सच में इतिहास रच सकती है. 

ये फिल्में भी छू चुकी हैं 1000 करोड़ का आंकड़ा 

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में अब तक 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हैं - 

बाहुबली 2 : 1430 करोड़ रुपये

पुष्पा 2 : 1394 करोड़ रुपये

धुरंधर 2: द रिवेंज : 1001 करोड़ रुपये से ज्यादा 

केजीएफ 2 : 1001 करोड़ रुपये 

क्या टूट पाएगा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या धुरंधर 2 बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी. जिस तरह से फिल्म लगातार कमाई कर रही है, उसे देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि ये एक मजबूत दावेदार बन चुकी है. हालांकि बाहुबली 2 का रिकॉर्ड आसान नहीं है, क्योंकि वो लंबे समय तक दर्शकों के दिलों में छाई रही थी. तो अब देखने वाली बात यह होगी कि कमाई के मामले में धुरंधर 2: द रिवेंज भारत की सबसे बड़ी फिल्म बन पाएगी या नहीं. बॉक्स ऑफिस की इस जंग में दर्शकों का प्यार ही रिजल्ट तय करेगा. 

यह भी पढ़ें: 'शराब पीकर आने वाले लोग...', वो प्रोड्यूसर, जिसने सलमान खान को क्या लॉन्च, अब साथ काम करने से किया तौबा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com