विज्ञापन

कौन हैं श्रद्धा कपूर के बॉयफ्रेंड? लिखी है 'तू झूठी मैं मक्कार' और 'प्यार का पंचनामा' की कहानी, शादी की आ रही खबरें

श्रद्धा कपूर की शादी की चर्चाओं के बीच उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी सुर्खियों में हैं, जिनसे उनकी मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई थी और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई.

कौन हैं श्रद्धा कपूर के बॉयफ्रेंड? लिखी है 'तू झूठी मैं मक्कार' और 'प्यार का पंचनामा' की कहानी, शादी की आ रही खबरें
कौन हैं श्रद्धा कपूर के बॉयफ्रेंड?

श्रद्धा कपूर अक्सर अपनी लव लाइफ को प्राइवेट रखती हैं. लेकिन बीते कुछ समय से उन्हें कई जगहों पर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया, जिसके बाद दोनों की शादी को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालांकि इसे लेकर श्रद्धा या परिवार के किसी सदस्य ने कोई ऐलान नहीं किया है. श्रद्धा कपूर आखिर किसे डेट कर रही हैं और उनका रिश्ता कब से जुड़ा है...आइए इस बारे में जानते हैं. दरअसल, श्रद्धा को कई मौकों पर राइटर राहुल मोदी के साथ स्पॉट किया गया है और खबरों के अनुसार श्रद्धा कपूर उन्हें डेट कर रही हैं.

श्रद्धा-राहुल कब सबसे पहले पब्लिकली हुए स्पॉट?

Latest and Breaking News on NDTV

2023 में, कपल को पहली बार डिनर डेट पर जाते हुए देखा गया था, लेकिन साथ में फोटो खींचे जाने पर वो थोड़े असहज हो गए थे. दरअसल ये कपल अपने रिश्ते को प्राइवेट रखना चाहता था. हालांकि तीन सालों में अब हालात बदल गए हैं और राहुल और श्रद्धा को अब कई मौकों पर साथ देखा जाता है. 2024 में अनंत अंबानी के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में भी दोनों को एक साथ जामनगर में देखा गया था.  

राहुल मोदी कौन हैं?

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें कि राहुल मोदी एक राइटर हैं. IMDb पर लव रंजन की 'प्यार का पंचनामा 2', 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और श्रद्धा व रणबीर कपूर स्टारर 'तू झूठी मैं मक्कार' के राइटर के तौर पर क्रेडिट दिया गया है. कपल पहली बार फिल्म के सेट पर मिला था, जहां उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. 2022 में, श्रद्धा फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ कथित ब्रेकअप से जूझ रही थीं, लेकिन राहुल से मिलने के बाद उनकी जिंदगी ने एक नया मोड़ लिया.

राहुल का करियर

Latest and Breaking News on NDTV

मुंबई में जन्मे और पले-बढ़े राहुल ने व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की. उन्होंने लव रंजन की 2011 की फिल्म 'प्यार का पंचनामा' के सेट पर इंटर्नशिप की और उनके दूसरे प्रोजेक्ट्स, जैसे 'आकाश वाणी' में एसोसिएट डायरेक्टर के तौर पर काम किया. उनके पिता, अमोद, एक बिजनेसमैन हैं और राहुल को फैमिली बिजनेस में शामिल होना था. हालांकि बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा वाले फिल्म 'बिल्लू बार्बर' के गाने 'मरजानी' की शूटिंग देखने के बाद उन्हें फिल्म मेकिंग में गहरी दिलचस्पी हो गई.

श्रद्धा कपूर का वर्कफ्रंट

Latest and Breaking News on NDTV

श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ईथा' (Eetha) को लेकर खबरों में हैं. लक्ष्मण उटेकर के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में वह 1940 से 1990 के दशक के बीच मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर का किरदार निभाती नजर आएंगी. इसके पहले उन्हें आखिरी बार 2024 में हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 में लीड रोल में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी.

यह भी पढ़ें: रामायण के लक्ष्मण बच्चों की स्कूली शिक्षा को लेकर हैं चिंतित, वीडियो में पेरेंट्स को दी चेतावनी, कहा- अभी मजा, आगे सजा

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
चीफ सब एडिटर
दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली. पिछले 10 साल से डिजिटल मीडिया में सक्रिय और इन 10 साल में बॉलीवुड, हॉलीवुड... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shraddha Kapoor, Rahul Mody, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com