विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2020

...जब संजय कपूर ने बेटे को दी थी 10,000 रुपये की रिश्वत, वजह जान हो जाएंगे हैरान

‘द गॉन गेम (The Gone Game)’ ने रिलीज होते ही सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी है. इस वेब सीरीज में संजय कपूर (Sanjay Kapoor) लीड रोल में हैं.

...जब संजय कपूर ने बेटे को दी थी 10,000 रुपये की रिश्वत, वजह जान हो जाएंगे हैरान
संजय कपूर (Sanjay Kapoor)
  • संजय कपूर का शॉर्ट फिल्म जल्द होने वाली है रिलीज
  • संजय कपूर की इस शॉर्ट फिल्म में उनकी पत्नी भी अहम भूमिका में आएंगी नजर
  • संजय कपूर ने अपनी नई वेब सीरीज गॉन गेम को लेकर खास बातचीत की.
नई दिल्ली:

वूट सेलेक्ट (Voot Select) पर जल्द ही लॉन्च होने वाली है 'द गॉन गेम' (The Gone Game). इस वेब सीरीज में मुख्य भूमिका में होंगे संजय कपूर (Sanjay Kapoor), अर्जुन माथुर, श्रिया पिलगांवकर और श्वेता त्रिपाठी शर्मा सहित अन्य कलाकार शामिल हैं. लॉकडाउन के दौरान शॉट फिल्मों ने डिजिटल प्लेफॉर्म पर अच्छा काम किया है. कोरोना महामारी के दौरान कई फिल्मों, शॉर्ट फिल्मों और वेबसीरीज में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अहम भूमिका निभाई है.

'द गॉन गेम' (The Gone Game) में कोरोना लॉकडाउन के दौरान गुजराल परिवार में हुई एक ऐसी मौत की कहानी है, जो धीरे-धीरे हत्या की तरह सामने आती है. इस सीरीज में यह दिखाने की कोशिश की जाएगी कि क्या यह वाकई कोविड-19 से हुई मौत है, या हत्या है या इससे भी बढ़कर कोई और रहस्य खुलेगा.

शो को लेकर इसके कलाकारों से खास बातचीत कि गई तो उन्होंने घर में शूटिंग के अपने अनुभव के बारे में कुछ दिलचस्प बातें शेयर किया. अपने अनुभव शेयर करने के दौरान संजय कपूर ने कहा, '' पूरी सीरीज लॉकडाउन के दौरान शूट किया गया है और यह कहने की जरूरत नहीं है कि काम करने हमारे पास सीमित संसाधन थे. इसलिए मुझे शूटिंग में मदद के लिए मेरे परिवार से लगातार मदद मिल रही थी.

संजय कपूर आगे कहते हैं सिर्फ इतना ही नहीं मेरे बेटे जहान को मुझे एक शॉट्स करवाने के लिए 10 हजार रूपये रिश्वत भी देनी पड़ी. इस पूरी बातचीत संजय कपूर न खुलासा किया कि उनकी पत्नी महीप ने भी सीरीज में एक शॉट्स दिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Gone Game Review, The Gone Game, Sanjay Kapoor, Sanjay Kapoor Bribe To His Son
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com