विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2026

एक्टर तो मैं दिखता नहीं हूं... नाना पाटेकर ने जब बताया था फिल्म फेयर अवॉर्ड खरीदने का सच, दिलीप कुमार ने थपथपाई थी पीठ

सालों पहले जब नाना पाटेकर को बेस्ट एक्टर फिल्म फेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था तब उन्होंने एक स्पीच दी थी जो आज भी सोशल मीडिया पर वायरल है.

एक्टर तो मैं दिखता नहीं हूं... नाना पाटेकर ने जब बताया था फिल्म फेयर अवॉर्ड खरीदने का सच, दिलीप कुमार ने थपथपाई थी पीठ
नाना पाटेकर ने बताया था फिल्म फेयर अवॉर्ड खरदीने का सच
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर नाना पाटेकर कितने उम्दा कलाकार हैं ये बात हर कोई जानता है. नाना जब फिल्म में कोई भी रोल अपने हाथ में लेते हैं तो उसे ऐसा निभाते हैं कि देखने वाला उस किरदार को सच मानने लगता है. नाना ने भले ही विलेन के रोल निभाए हों, चाहें हीरो के. अपने किरदारों को उन्होंने इतना बखूबी निभाया है कि लोग आजतक नहीं भूले हैं. अपनी शानदार एक्टिंग के लिए नाना बेस्ट एक्टर फिल्म फेयर अवॉर्ड भी जीत चुके हैं. नाना पाटेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आज भी वायरल है जिसमें वो अपनी फिल्म ‘क्रांतिवीर' के लिए बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर अवॉर्ड ले रहे हैं.

नाना ने स्टेज पर बताया अवॉर्ड खरीदने का सच

वीडियो में एक्टर अवॉर्ड जीतने के बाद एक स्पीच देते हैं जो काफी चौंकाने वाली है. स्पीच में वो अपने लुक्स के बारे में भी बात करते हैं और अवॉर्ड खरीदने का भी जिक्र करते हैं. नाना कहते हैं ‘एक्टर तो मैं दिखता नहीं हूं, हमाल जैसी शक्ल पाने के बाद भी आज मुझे ये मिला तो मैं खुश हूं. आप लोगों में से एक हूं. आजतक मुझे ऐसा लगता था कि फिल्मफेयर के अवॉर्ड्स खरीदे जाते हैं. लेकिन मुझे मिलने के बाद पता चला कि नहीं खरीदा जाता. लेकिन अगर ये आज भी मुझे नहीं मिलता तो अब भी मुझे यही लगता है कि ये अवॉर्ड खरीदा जाता है. क्या करूं आखिर में इंसान हूं ना ऐसा ही लगेगा. शुक्रिया बहुत बहुत शुक्रिया'.

क्रांतिवीर' की बड़ी सफलता

नाना पाटेकर की स्पीच के बाद दिलीप कुमार उनकी पीठ थपथपाते हुए दिखाई दे रहे हैं. नाना की इस स्पीच से ये बात तो साफ हो गई कि फिल्मफेयर अवॉर्ड खरीदे नहीं जाते, लेकिन ये उस जमाने की बात है, आज इंडस्ट्री के हालात काफी बदल चुके हैं. आपको बता दें कि नाना पाटेकर की फिल्म ‘क्रांतिवीर' उनकी सबसे बेस्ट फिल्मों में से एक गिनी जाती है. 1994 में रिलीज हुई इस फिल्म को मेहुल कुमार ने डायरेक्ट किया था. इसमें नाना के अलावा डिंपल कपाड़िया, अतुल अग्निहोत्री, ममता कुलकर्णी भी थे. 2.25 करोड़ के बजट में बनी उस फिल्म ने उस जमाने में 20 करोड़ का बिजनेस किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nana Patekar, Nana Patekar Filmfare Award
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com