विज्ञापन

जब मीना कुमारी को चुकानी पड़ी थी डायरेक्टर को चांटा मारने की कीमत, 31 बार करवाया ये काम

अपने दौर की सबसे बड़ी स्टार मीना कुमारी के जीवन से जुड़े कई किस्से आज भी चर्चा में रहते हैं. एक डायरेक्टर से विवाद, 31 टेक तक शूट हुए थप्पड़ वाले सीन और कार एक्सीडेंट के बाद बायां हाथ छिपाने की कहानी आज भी लोगों के बीच काफी मशहूर है.

जब मीना कुमारी को चुकानी पड़ी थी डायरेक्टर को चांटा मारने की कीमत, 31 बार करवाया ये काम
मीना कुमारी फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस मीना कुमारी अपने दौर की सबसे सफल और मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थीं. उनकी नजाकत और दमदार एक्टिंग के लोग आज भी दीवाने हैं. अपनी अदाकारी से मीना कुमारी ने लाखों दर्शकों का दिल जीता था. उनकी एक्टिंग इतनी शानदार थी कि बड़े-बड़े फिल्ममेकर्स उनके साथ काम करने का इंतजार करते थे. आपको बता दें कि मीना कुमारी को 'ट्रेजडी क्वीन' भी कहा जाता था. उन्होंने महज 38 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनके जीवन से जुड़े कई किस्से आज भी काफी मशहूर हैं. इन्हीं में से एक किस्सा यह भी है कि एक बार एक डायरेक्टर को सबक सिखाने की कीमत उन्हें सबके सामने 31 थप्पड़ खाकर चुकानी पड़ी थी.

डायरेक्टर ने किया था मीना कुमारी के साथ खराब बर्ताव

बताया जाता है कि साल 1953 में मीना कुमारी ने एक फिल्म साइन की थी. दावा किया जाता है कि उस फिल्म के डायरेक्टर शूटिंग के अलावा उनसे नजदीकियां भी बढ़ाना चाहते थे. हालांकि, मीना कुमारी केवल अपने काम पर ध्यान देती थीं और उन्होंने डायरेक्टर की मंशा को समझते हुए उनसे दूरी बनाए रखी. कहा जाता है कि एक दिन शूटिंग खत्म होने के बाद डायरेक्टर ने मेकअप रूम में एक डाइनिंग टेबल लगवाई और पूरी यूनिट से कहा कि मीना कुमारी उनके साथ अकेले लंच करेंगी, क्योंकि फिल्म से जुड़ी कुछ जरूरी बातें करनी हैं. लेकिन आरोप है कि इस दौरान डायरेक्टर ने उनके साथ खराब बर्ताव करने की कोशिश की.

Photo Credit: Meena kumari

यह बात मीना कुमारी को बिल्कुल पसंद नहीं आई. उन्होंने वहीं विरोध किया, शोर मचाया, डायरेक्टर को खरी-खोटी सुनाई और उन्हें एक थप्पड़ भी जड़ दिया. डायरेक्टर ने उस समय तो जैसे-तैसे बात संभाल ली, लेकिन उनके मन में मीना कुमारी से बदला लेने की भावना बनी रही. दावा किया जाता है कि इसी वजह से उन्होंने बाद में फिल्म में थप्पड़ वाला सीन जानबूझकर शामिल करवाया.

31 टेक तक शूट हुआ थप्पड़ वाला सीन

कहा जाता है कि उस समय तक मीना कुमारी फिल्म का हिस्सा बन चुकी थीं और शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी, इसलिए उनके लिए फिल्म छोड़ना आसान नहीं था. फिल्म के एक सीन में हीरो को मीना कुमारी को थप्पड़ मारना था. दावा किया जाता है कि पहले थप्पड़ के बाद ही मीना कुमारी मानों जम सी गई थीं, लेकिन डायरेक्टर के ऑर्डर पर यह सीन बार-बार दोहराया गया. बताया जाता है कि इस सीन के 31 टेक हुए.

यह भी पढ़ें: मिर्जापुर, पंचायत और गुल्लक भी नहीं तोड़ पाए 13 एपिसोड के इस शो का रिकॉर्ड, IMDb रेटिंग 40 साल बाद भी 9.4

कहा जाता है कि मीना कुमारी ने अपने प्रोफेशनल रवैये के चलते सीन पूरा किया, लेकिन शूटिंग के बाद वह मेकअप रूम में जाकर काफी रोईं. यह भी दावा किया जाता है कि इस घटना के बाद वह कई दिनों तक बीमार रहीं.

स्क्रीन पर हमेशा अपना बायां हाथ क्यों छिपाती थीं मीना कुमारी?

Photo Credit: Meena kumari

मीना कुमारी से जुड़ा एक और दिलचस्प किस्सा भी काफी मशहूर है. कहा जाता है कि वह स्क्रीन पर अक्सर अपना बायां हाथ छिपाकर रखती थीं. इसकी वजह उनका एक कार एक्सीडेंट था. बताया जाता है कि एक बार मीना कुमारी महाबलेश्वर से मुंबई लौट रही थीं. इसी दौरान उनकी कार का गंभीर एक्सीडेंट हो गया. हादसे के बाद उन्हें कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा. कहा जाता है कि इस दुर्घटना में उनके बाएं हाथ की एक उंगली टेढ़ी हो गई थी. इसी वजह से वह फिल्मों में अपने उस हाथ को कैमरे से छिपाकर रखने की कोशिश करती थीं.

यह भी पढ़ें: मिर्जापुर, पंचायत और गुल्लक भी नहीं तोड़ पाए 13 एपिसोड के इस शो का रिकॉर्ड, IMDb रेटिंग 40 साल बाद भी 9.4







 

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
चीफ सब एडिटर
दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली. पिछले 10 साल से डिजिटल मीडिया में सक्रिय और इन 10 साल में बॉलीवुड, हॉलीवुड... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Meena Kumari, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com