राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की मल्टी स्टारर फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में जल्दी नजर आने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने एक दर्दनाक घटना शेयर की है, जब उनके साथ एक मेल को स्टार ने छेड़छाड़ की थी. एक्ट्रेस का एक वीडियो जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह उस समय को याद करती हैं नजर आ रही हैं, जब उन्होंने दुबई में एक बड़ी फिल्म के लिए बड़ी स्टारकास्ट के साथ शूटिंग की थी. वीडियो में मल्लिका ने कहती हैं, "मैं आपको एक उदाहरण बताती हूं, मैं दुबई में एक बड़ी फिल्म की शूटिंग कर रही थी, यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी. यह एक सुपरहिट फिल्म है, लोगों को यह बहुत पसंद आई, मैंने इसमें एक कॉमेडी रोल किया है."
आगे वह कहती हैं, यहां तक तो सब ठीक था. लेकिन, आगे उन्होंने जो कहा, उससे एक बहुत ही असहज, बल्कि एक अंधकारमय तस्वीर उभर कर आती है कि चमक-दमक वाले शहर के गलियारों में क्या चल रहा है. उस फिल्म का हीरो रात 12 बजे मेरे दरवाजे पर दस्तक देता था. खटखटाने से मुझे लगा कि वह दरवाजा तोड़ने वाला है, क्योंकि वो मेरे बेडरूम के अंदर आना चाहता था. मैंने कहा, नहीं, ऐसा नहीं होने वाला. उसके बाद उस हीरो ने कभी मेरे साथ काम नहीं किया.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हालांकि, अभिनेत्री ने किसी का नाम लेने से परहेज किया. जैसे ही क्लिप वायरल हुई, सोशल प्लेटफॉर्म पर लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि वह किसके बारे में बात कर रही हैं. रेडिट के कमेंट सेक्शन में कुछ लोगों ने अनुमान लगाया कि यह बड़ी बजट की फिल्म 2007 की सुपरहिट 'वेलकम' हो सकती है. इसे दुबई में शूट किया गया था, इसमें बड़ी स्टारकास्ट थी और मल्लिका ने कॉमेडी रोल निभाया था.
वर्कफ्रंट की बात करें तो मल्लिका की आने वाली फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' दो साल बाद उनकी दूसरी हिंदी फिल्म है. इससे पहले वह रजत कपूर निर्देशित 'आरके/आरके' में नजर आई थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं