कपिल शर्मा अपने फनी अंदाज के लिए जाने जाते हैं, उन्हें किंग ऑफ कॉमेडी भी कहा जाता है. कपिल अपने फनी स्टाइल से न सिर्फ आम लोगों को बल्कि सेलिब्रिटीज को भी हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देते हैं. एक अवार्ड शो के दौरान उन्होंने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ जमकर मस्ती की थी और रणवीर की फिरकी ले ली थी. साथ की कपिल ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी जमकर हंसी मजाक किया था.
कपिल शर्मा की मस्ती
कपिल शर्मा, करण जौहर के साथ SCREEN Awards 2016 को होस्ट कर रहे थे. इस दौरान वह पहली लाइन में बैठे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के पास जाते हैं और शरारत भरे अंदाज में रणवीर से पूछते हैं, "ज्यादा नखरे कौन करता है—लड़कियां या लड़के?"
इस पर रणवीर मुस्कुराते हुए कहते हैं. "जाहिर है, लड़कियां." कपिल ने तुरंत चुटकी लेते हुए कहा, "किस तरह के नखरे? अपने शब्दों का ध्यान रखना—तुम्हारे जवाब से दीपिका के बारे में बहुत कुछ पता चल सकता है." हंसते हुए रणवीर ने जवाब दिया, "ज़्यादातर तब, जब वे तैयार हो रही होती हैं. और मुझे यकीन है कि तुम यह बात अच्छी तरह जानते हो, क्योंकि तुम्हारी कितनी सारी महिला दोस्त हैं."
ये भी पढ़ें - टाइगर श्रॉफ को लड़नी पड़ रही इस हेल्थ प्रॉब्लम से जंग, रोजमर्रा के छोटे-छोटे फैसले लेने में भी हो रही दिक्कत
अमिताभ के इस बात पर सब हुए हैरान
वहीं पास बैठी दीपिका कहती हैं, कि ये गलत बात है. लड़के ज्यादा नखरे करते हैं. इसके बाद कपिल बगल में बैठे अमिताभ और जया बच्चन के पास जाते हैं और उनसे भी ये ही सवाल पूछते हैं. आगे वो कहते हैं, कैसा हो अगर अगर महिला-पुरुष में ऑड-ईवन हो. एक दिन औरतें बोलेंगी, दूसरे दिन पुरुष. इस पर सभी हंसने लगते हैं. फिर कपिल अमिताभ से पूछते हैं सर बताइए आपके घर में किसकी चलती है? इस पर अमिताभ, कपिल को फिल्मी अंदाज में कहते हैं, जरा पास आइए. कपिल इस पर मजाकिया अंदाज में कहते हैं, बिग बी की आवाज इतनी भारी है कि इधर आइए भी कहते हैं तो ऐसा लगता है जैसे कह रहे हो कि जेल में डाल दो.
ये भी पढ़ें - 9 साल पहले आई ये फिल्म थी गोविंदा की सबसे बड़ी गलती, खत्म कर दिया उनका करियर, नहीं कर सके कमबैक
फिर अमिताभ कपिल से कहते हैं कि मेरे घर में तो आपकी चलती है. आपका शो ही हमारे घर में चलता है. इस तरह से कपिल शर्मा अपने मजाकिया अंदाज से सभी को हंसाते रहते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं