बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है. पर्दे पर खतरनाक स्टंट और हाई-ऑक्टेन एक्शन करने वाले टाइगर असल जिंदगी में एरोफोबिया (उड़ान का डर) से जूझ रहे हैं. टाइगर श्रॉफ ने यूट्यूबर लिली सिंह के साथ बातचीत में बताया कि उन्हें फ्लाइट में सफर करने से काफी डर लगता है. उन्होंने खुलासा किया कि कुछ साल पहले एक बेहद टर्बुलेंट फ्लाइट का अनुभव उनके लिए ट्रॉमा बन गया, जिसके बाद से यह डर और बढ़ गया. उन्होंने कहा, “मैं अब थेरेपी लेने के बारे में सोच रहा हूं क्योंकि मुझे एरोफोबिया है. जब भी मुझे फ्लाइट लेनी होती है, तो कई दिन पहले से ही एंग्जायटी शुरू हो जाती है.”
कंट्रोल न होने का डर करता है परेशान
टाइगर ने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी इस बात से होती है कि टर्बुलेंस के दौरान उनके पास कोई कंट्रोल नहीं होता. हालांकि उन्हें पता है कि फ्लाइट यात्रा सुरक्षित होती है, लेकिन उस वक्त उनका डर हावी हो जाता है. “पायलट्स कहते हैं कि टर्बुलेंस बस खराब सड़क जैसा होता है, लेकिन उस समय दिमाग इसे मानने को तैयार नहीं होता.”
यह भी पढ़ें - अरुणा ईरानी को प्यार में मिला धोखा, फिर भी उसी को बनाया जीवनसाथी, बनीं दूसरी पत्नी- सुनाई आपबीती
ओवरथिंकिंग से भी जूझ रहे हैं टाइगर
टाइगर ने माना है कि वह ओवरथिंकिंग की समस्या से भी जूझ रहे हैं, जो उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करती है. यहां तक कि कभी-कभी वह दिन का शेड्यूल तय करने जैसे छोटे फैसलों में भी उलझ जाते हैं.
एक्शन हीरो इमेज से उलट सच्चाई
जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ ने अपने करियर में ज्यादातर एक्शन फिल्मों में काम किया है. उनकी फिल्में जैसे हीरोपंती, वॉर, बागी, गणपत, बागी और बड़े मियां छोटे मियां उनकी फिटनेस और स्टंट-आधारित इमेज को मजबूत करती हैं.
यह भी पढ़ें - 9 साल पहले आई ये फिल्म थी गोविंदा की सबसे बड़ी गलती, खत्म कर दिया उनका करियर, नहीं कर सके कमबैक
थेरेपी लेने की तैयारी
टाइगर ने साफ कहा कि वह अब अपने इस डर को गंभीरता से ले रहे हैं और थेरेपी के जरिए इसे दूर करने की कोशिश करेंगे. उनका यह खुलासा इस बात की याद दिलाता है कि बड़े से बड़ा स्टार भी निजी संघर्षों से अछूता नहीं होता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं