आयुष्मान खुराना इन दिनों फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में वह एक बार फिर से पूजा बन दर्शकों के दिलों को जीत रहे हैं. फिल्म में आयुष्मान खुराना ने लड़की की तरह आवाज निकाली है. वहीं अब एक्टर ने एनडीटीवी राजस्थान से बात करते हुए लाइव इंटरव्यू में पूजा की तरह आवाज निकालकर सभी को हैरान कर दिया है. इस दौरान आयुष्मान खुराना ने यह भी बताया है कि वह अपने कॉलेज टाइम में अपनी गर्लफ्रेंड के घर कॉल करते हुए लड़की की आवाज निकालते थे.
एनडीटीवी राजस्थान से बात करते हुए आयुष्मान खुराना लड़की की आवाज निकाली. उन्होंने कहा है, 'जब मैं अपनी गर्लफ्रेंड के घर फोन करता था तो लड़की की आवाज निकालता था. मैंने रोडियो में भी काम किया हुआ है.' इसके बाद आयुष्मान खुराना ड्रीम गर्ल 2 की पूजा की तरह आवाज निकालते हुए एनडीटीवी राजस्थान के दर्शकों को अपना प्यार जाहिर करते हुए.एनडीटीवी राजस्थान चैनल लॉन्च के मौके पर बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने सिनेमा को लेकर अपनी राय रखी और बताया कि किस तरह से फिल्में बदल रही है. उन्होंने ओटीटी के आने के बाद सिनेमा में आने वाले बदवालों को लेकर भी चर्चा की.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने कहा कि मैंने सरस्वती पर ज्यादा ध्यान दिया है, लक्ष्मी अपने आप आ जाती है. ऐसा मेरे पिता कहते थे. यही नहीं, जब उनसे कुछ सुनाने को लिए कहा गया तो बॉलीवुड एक्टर ने बताया कि किस तरह बचपन में उनके पापा अकसर मेहमानों के सामने कुछ परफॉर्म करने के लिए कहते थे. इस तरह मुझे इसकी आदत पड़ गई है. इस मौके पर आयुष्मान खुराना ने अपनी लिखी कविता मुखौटे सुनाई. आयुष्मान खुराना ने ओटीटी पर कहा कि ये हर किसी के लिए है. ओटीटी का 10 साल का चेंज 2 साल में आ गया. हर बर्थडे पार्टी डांस करते और गाना सुनाते थे. आयुष्मान खुराना ने कहा कि बॉलीवुड पर राजस्थान की गहरी छाप है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं