विज्ञापन

वेलकम टू द जंगल के टाइटल ट्रैक में खुले सारे राज, अक्षय कुमार का डबल रोल, कांधा बेच रहे सुनील शेट्टी 

2026 की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है, जिसमें पूरी स्टारकास्ट नजर आ रही है.  

वेलकम टू द जंगल के टाइटल ट्रैक में खुले सारे राज, अक्षय कुमार का डबल रोल, कांधा बेच रहे सुनील शेट्टी 
वेलकम टू द जंगल का आया टाइटल ट्रैक
नई दिल्ली:

जंगली म्यूजिक  ने बॉलीवुड की मचअवेटेड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल' का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया है और यह गाना बिल्कुल वैसा ही है जैसा फैंस लंबे समय से उम्मीद कर रहे थे. इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल ‘वेलकम टू द जंगल' ने अपने इस धमाकेदार ट्रैक के साथ शानदार अंदाज में एंट्री कर ली है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता और कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं.  

अक्षय कुमार का दिखा डबल रोल

टाइटल ट्रैक को पहले साजिद-वाजिद ने कंपोज़ किया था, जिसे अब विक्रम मोंट्रोस ने नए अंदाज़ में रीक्रिएट किया है. शान, प्रिया पाटीदार और खुद विक्रम मोंट्रोस की दमदार आवाजों ने इसे और खास बना दिया है. गाने में शब्बीर अहमद के ओरिजिनल लिरिक्स के साथ मेघा बाली के नए बोल जोड़े गए हैं. वहीं वीडियो की बात करें तो अक्षय कुमार का डबल रोल देखा जा सकता है. जबकि सुनील शेट्टी को नाना पाटेकर अवतार में कांधा बेचते हुए नजर आए हैं. 

ये भी पढे़ं- माधुरी दीक्षित की भांजी की 5 फोटो, ग्रेजुएट हुई तो डॉ. नेने ने लुटाया प्यार, खूबसूरती देख फैंस कहेंगे- बॉलीवुड में होनी चाहिए एंट्री

वेलकम टू द जंगल के 6 हैं साउंडट्रैक

फिल्म का पूरा साउंडट्रैक छह बड़े और भव्य गानों से सजा है, जिनमें ग्रूव एंथम, ग्लैमरस डांस नंबर और सिनेमैटिक सेट पीसेज़ शामिल हैं. फिल्म के निर्देशक अहमद खान ने कहा, “हम चाहते थे कि ‘वेलकम टू द जंगल' का हर गाना सिनेमैटिक लगे, एंटरटेन करे और बड़े स्तर पर महसूस हो. इस फिल्म की दुनिया और उसकी एनर्जी को बनाने में म्यूजिक की बहुत बड़ी भूमिका है. 

वेलकम टू द जंगल के बारे में 

अहमद खान के निर्देशन और फिरोज नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी ‘वेलकम टू द जंगल' इस साल की सबसे बड़ी कॉमेडी एंटरटेनर फिल्मों में से एक मानी जा रही है. फिल्म का टाइटल ट्रैक अब सभी बड़े ऑडियो प्लेटफॉर्म्स पर जंगली म्यूज़िक के जरिए स्ट्रीम हो रहा है, जबकि इसका पूरा वीडियो टाइम्स म्यूज़िक के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है. 26 जून को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.  

ये भी पढे़ं- ‘30 लोग घुस आए थे, ड्राइवर-चौकीदार को पीटा', रवीना टंडन ने बताया दो साल पहले हुई घटना की चौंकाने वाली सच्चाई, फिरौती की थी साजिश

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com