Nutan 5 Must Watch Movies: हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस नूतन ने 70 से अधिक हिंदी फिल्मों में काम किया था. उनका जन्म 4 जून, 1936 को मुंबई में हुआ. उनकी मां फिल्म एक्ट्रेस शोभना समर्थ और पिता निर्देशक कुमारसेन समर्थ थे. नूतन ने 1950 में फिल्म 'हमारी बेटी' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और अपने शानदार अभिनय कौशल के लिए पहचानी गईं. नूतन की शादी नौसेना के लेफ्टिनेंट-कमांडर रजनीश बहल से हुई थी और उनका बेटा मोहनीश बहल है. नूतन का निधन 21 फरवरी, 1991 को कैंसर की वजह से हुआ. आइए एक नजर डालते हैं उनकी शानदार फिल्मों पर...
सुजाता (1959)
बिमल रॉय के निर्देशन में बनी यह फिल्म नूतन की बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक मानी जाती है. नूतन ने बेसहारा लड़की सुजाता का रोल किया. उसकी जाति के कारण उसे भेदभाव का सामना करना पड़ता है. नूतन की इस फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया था.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
बंदिनी (1963)
नूतन इस फिल्म में अशोक कुमार और धर्मेंद्र के साथ नजर आईं. फिल्म को बिमल रॉय ने डायरेक्ट किया था. फिल्म कल्याणी नाम की एक महिला की कहानी है, जो हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रही है. इस फिल्म में नूतन की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी.
सीमा (1955)
अमिय चक्रवर्ती निर्देशित इस फिल्म में अपने किरदार के लिए नूतन को अपना पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला. नूतन ने एक अनाथ लड़की गौरी का किरदार निभाया था, जिसे उसके चाचा और चाची ने पाला है. फिल्म सामाजिक असमानता और वर्ग विभाजन के विषयों से संबंधित है और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला.
मिलन (1967)
अदुर्थी सुब्बा राव निर्देशित यह फिल्म रोमांटिक ड्रामा है. फिल्म में नूतन और सुनील दत्त लीड रोल में हैं. फिल्म पुनर्जन्म की दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी है. फिल्म का संगीत भी काफी लोकप्रिय रहा.
सौदागर (1973)
अमिताभ बच्चन और नूतन की यह फिल्म नरेंद्र नाथ मित्र की बंगाली कहानी रस पर आधारित है. फिल्म को सुधेंदु रॉय ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की कहानी मोती और माजू की है. किस तरह से मोती अपनी पसंद की लड़की से शादी करने के लिए माजू का इस्तेमाल करता है. यही फिल्म की कहानी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं