विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2019

War Box Office Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'वॉर' ने की ताबड़तोड़ कमाई, किया चौंकाने वाला कलेक्शन

War Box Office Collection Day 9: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'वॉर (War)' को रिलीज हुए एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है, लेकिन फिल्म का ताबड़तोड़ प्रदर्शन अभी भी जारी है.

War Box Office Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'वॉर' ने की ताबड़तोड़ कमाई, किया चौंकाने वाला कलेक्शन
War Box Office Collection Day 9: 'वॉर' ने दूसरे हफ्ते भी की ताबड़तोड़ कमाई
  • 'कबीर सिंह' को पछाड़ने के लिए तैयार है 'वॉर'
  • 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बाद 'वॉर' ने किया एक और धमाका
  • फिल्म का धमाल अभी भी है जारी
नई दिल्ली:

War Box Office Collection Day 9: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'वॉर (War)' को रिलीज हुए एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है, लेकिन फिल्म का ताबड़तोड़ प्रदर्शन अभी भी जारी है. सातवें दिन ही 200 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन करने वाली 'वॉर' ने आठवें दिन ही 225 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया. फिल्म के शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि 'वॉर' (हिंदी वर्जन) ने बीते दिन 12 करोड़ रुपये की कमाई की होगी. इस लिहाज से फिल्म 231 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. हालांकि, इसकी कमाई की अधिकारिक सूचना आनी अभी बाकी है. 

Bigg Boss 13 में अबु मलिक ने खाने को बताया बोरिंग, तो सिद्धार्थ शुक्ला पर यूं भड़कीं रश्मि देसाई...

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की 'वॉर'  (War) सभी फिल्मों को पछाड़ कर तेजी से आगे बढ़ने वाली मूवी बनी है. फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक वॉर ने अपने सभी वर्जन में कुल मिलाकर 228.55 करोड़ रुपये की कमाई की है. गांधी जयंति के मौके पर रिलीज हुई 'वॉर' ने पहले दिन 51.60 करोड़, दूसरे दिन 23.10 करोड़, तीसरे दिन 21.30 करोड़, चौथे दिन 27.60 करोड़, पांचवें दिन 36.10 करोड़, छठे दिन 20.60 करोड़, सातवें दिन 27.75 करोड़ और आठवें दिन 11.20 करोड़ रुपये की कमाई की. इससे इतर फिल्म ने समीक्षकों और दर्शकों का दिल जीतने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी. यहां तक कि ऋतिक और टाइगर की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारें लगी हुई थीं.

'सुपर 30' के बाद ऋतिक रोशन का निकल आया था पेट, फिर 'वॉर' के लिए इस तरह बनाई धांसू बॉडी

बता दें कि फिल्म 'वॉर (War)' की कहानी 'कबीर' ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और 'खालिद' टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की है. फिल्म में हालात कुछ ऐसे बनते हैं कि गुरु और शिष्य एक दूसरे से टकराने को मजबूर हो जाते हैं. बेकाबू गुरु पर नकेल कसने के लिए शिष्य खालिद का इस्तेमाल किया जाता है, और फिर शुरू होते हैं जबरदस्त एक्शन. बाइक, कार, हेलीकॉप्टर, बर्फ पहाड़ हर जगह एक्शन देखने को मिलता है. कहानी में कई जबरदस्त ट्विस्ट भी डाले गए हैं और फिल्म का अंत भी थोड़ा सरप्राइजिंग रखा गया है. इन सबसे इतर दर्शकों को वॉर (War) में भरपूर मात्रा में ऐक्शन और स्टंट्स देखने को मिलेगा.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
War Box Office Collection Day 9, War Earning, Hrithik Roshan, Tiger Shroff, War Bumper Opening, War Huge Earning, War Collection Day 9
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com