विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2019

War Box Office Collection: ऋतिक रोशन की 'वॉर' ने 15वें दिन भी मचाया धमाल, बॉक्स ऑफिस पर बनाया नया रिकॉर्ड

War Box Office Collection Day 15: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म का धमाकेदार प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है.

War Box Office Collection: ऋतिक रोशन की 'वॉर' ने 15वें दिन भी मचाया धमाल, बॉक्स ऑफिस पर बनाया नया रिकॉर्ड
'वॉर' (War) ने 15वें दिन भी मचाया धमाल
  • 'वॉर' ने पंदरहवें दिन किया जोरदार प्रदर्शन
  • दर्शकों को खूब पसंद आ रही है फिल्म
  • 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी फिल्म
नई दिल्ली:

War Box Office Collection Day 15: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म का धमाकेदार प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है. गांधी जयंति के मौके पर रिलीज हुई 'वॉर (War)' ने तीसरे हफ्ते भी सिनेमाहॉल में धमाल मचा रखा है. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक यह अनुमान लगाया जा सकता है कि ऋतिक और टाइगर की 'वॉर' (हिंदी वर्जन) ने बीते दिन 4 से 4.30 करोड़ रुपये की कमाई की होगी. इस लिहाज से वॉर' (हिंदी वर्जन) 15 दिनों में कुल 273 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. हालांकि, इसकी अधिकारिक सूचना मिलनी अभी बाकी है. फिल्म की इस रफ्तार को देखते हुए कहा जा सकता है कि 'वॉर' जल्द ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. 

गौतम कुमार झा बनें 'KBC 11' के तीसरे करोड़पति, बीवी ने किया था शो में आने के लिए प्रेरित...

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की वॉर' साल की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म साबित हुई है. खास बात तो यह है कि 15वें दिन भी फिल्म का धुआंधार प्रदर्शन जारी है. केवल भारत ही नहीं, वॉर ने विदेशो में भी अपना जादू चलाते हुए 79.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. कमाई से इतर एक्शन से भरपूर वॉर ने दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीतने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है. रिलीज से पहले ही प्री-बुकिंग के जरिए रिकॉर्ड बनाने वाली वॉर को देखने के लिए सिनेमाघरों में लोगों की कतारें लग गई थीं. खासकर ऋतिक और टाइगर की जोड़ी को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा था. 

सैफ अली खान ने बेटी सारा अली खान को दी नसीहत, कही यह बात...

इतिहास में पहली बार इंडियन रेलवे ने फिल्म 'हाउसफुल 4' के लिए 'प्रमोशन ऑन व्हील्स' किया शुरू

बता दें कि फिल्म 'वॉर (War)' की कहानी 'कबीर' ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और 'खालिद' टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की है. फिल्म में हालात कुछ ऐसे बनते हैं कि गुरु और शिष्य एक दूसरे से टकराने को मजबूर हो जाते हैं. बेकाबू गुरु पर नकेल कसने के लिए शिष्य खालिद का इस्तेमाल किया जाता है, और फिर शुरू होते हैं जबरदस्त एक्शन. बाइक, कार, हेलीकॉप्टर, बर्फ पहाड़ हर जगह एक्शन देखने को मिलता है. कहानी में कई जबरदस्त ट्विस्ट भी डाले गए हैं और फिल्म का अंत भी थोड़ा सरप्राइजिंग रखा गया है. इन सबसे इतर दर्शकों को वॉर (War) में भरपूर मात्रा में ऐक्शन और स्टंट्स देखने को मिलेगा.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
War Box Office Collection Day 15, War Earning, Hrithik Roshan, Tiger Shroff, War Bumper Opening, War Huge Earning, War Box Office Collection, War Box Office
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com