विज्ञापन

धुरंधर 2 में नोटबंदी एंगल पर विशाल ददलानी ने कसा तंज? लिखा- फिल्म सिर्फ एक एंटरटेनमेंट है

धुरंधर 2 की ताबड़तोड़ कमाई के बीच विशाल ददलानी के सोशल मीडिया पोस्ट ने नया सस्पेंस खड़ा कर दिया है. बिना नाम लिए किए गए उनके इशारों ने फिल्म के डिमोनेटाइजेशन एंगल को लेकर बहस छेड़ दी है.

धुरंधर 2 में नोटबंदी एंगल पर विशाल ददलानी ने कसा तंज? लिखा- फिल्म सिर्फ एक एंटरटेनमेंट है
विशाल ददलानी ने दिया धुरंधर 2 की नोटबंदी सीन पर रिएक्शन

बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही धुरंधर 2 अब सिर्फ रिकॉर्ड नहीं तोड़ रही, बल्कि चर्चाओं का तूफान भी खड़ा कर रही है. हर तरफ इसी फिल्म की गूंज है, लेकिन इसी बीच सिंगर विषाल ददलानी के कुछ इशारों ने माहौल को और दिलचस्प बना दिया है. बिना किसी का नाम लिए उन्होंने ऐसी बातें कह दीं कि फैंस तुरंत समझ गए कि निशाना किस ओर है. अब कहानी स्क्रीन से निकलकर सोशल मीडिया तक फैल चुकी है, जहां हर कोई अपने अंदाज में इसका मतलब निकाल रहा है.

इशारों में छुपी पूरी कहानी

Latest and Breaking News on NDTV

विषाल ददलानी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए 2016 की नोटबंदी से जुड़े डेटा और रिपोर्ट्स शेयर किए. उन्होंने लिखा, फिल्म सिर्फ एक एंटरटेनमेंट है. फैक्ट सिर्फ फैक्ट हैं. कुछ भी कहो. इसका अर्थ है कि फिल्मों को मनोरंजन तक सीमित रखना चाहिए और असली जानकारी के लिए भरोसेमंद जगह देखनी चाहिए. उनके इस बयान ने जैसे आग में घी डालने का काम किया. बैकग्राउंड में फिल्म का म्यूजिक होने से लोगों को लगा कि बात सीधे उसी ओर जा रही है, भले ही नाम सामने नहीं आया.

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 4: 4 दिन में ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बनीं धुरंधर द रिवेंज, गदर 2 का लाइफटाइम कलेक्शन धुरंधर 2 ने वसूला, छावा की है अगली बारी

सीन जिसने बढ़ाई हलचल

Latest and Breaking News on NDTV

फिल्म के दूसरे हिस्से में एक खास मिशन दिखाया गया है, जिसमें नोटबंदी को आतंक फंडिंग रोकने की रणनीति के रूप में पेश किया गया है. ये सीन काफी ग्रिपिंग और सिनेमैटिक है, लेकिन अब यही हिस्सा बहस का केंद्र बन चुका है. कुछ दर्शक इसे शानदार क्रिएटिव सोच बता रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि गंभीर मुद्दे को ज्यादा फिल्मी रंग दिया गया है.

एंटरटेनमेंट बनाम सच्चाई

विषाल का कहना है कि पर्दे पर दिखाई जाने वाली कहानी और असल जिंदगी की हकीकत अलग होती है. उनका ये मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. कोई उनके विचारों को सही ठहरा रहा है, तो कोई इसे फिल्म पर सीधा तंज मान रहा है. इस पूरे मामले ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है, जिसमें हर कोई अपनी राय दे रहा है.

विवाद के बीच भी हिट रफ्तार

दिलचस्प बात ये है कि इन चर्चाओं का असर फिल्म की कमाई पर जरा भी नहीं पड़ा है. धुरंधर 2 लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और सिनेमाघरों में भीड़ खींच रही है. ऑडियंस को इसकी कहानी, एक्शन और ट्विस्ट काफी पसंद आ रहे हैं. अब देखना होगा कि आगे ये चर्चा और क्या मोड़ लेती है.

ये भी पढे़ं- धुरंधर 2 के इस एक्टर को था रिप्लेस होने का डर, बोले- मैंने आदित्य धर को फोन करने के बारे में सोचा 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com