विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2020

विशाल भारद्वाज का दिल्ली हिंसा को लेकर Tweet, बोले- अंडा,मछली छूकर जिनको पाप लगे, उनका पूरा हाथ लहू में...

बॉलीवुड के मशहूर राइटर-डायरेक्टर विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) ने दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर ट्वीट किया है जो खूब पढ़ा जा रहा है.

विशाल भारद्वाज का दिल्ली हिंसा को लेकर Tweet, बोले- अंडा,मछली छूकर जिनको पाप लगे, उनका पूरा हाथ लहू में...
विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) का ट्वीट हुआ वायरल
  • विशाल भारद्वाज का ट्वीट हुआ वायरल
  • दिल्ली हिंसा पर विशाल भारद्वाज ने किया ट्वीट
  • हिंसा करने वाले लोगों पर साधा निशाना
नई दिल्ली:

नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) को लेकर दिल्ली में लगातार हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं. सोमवार को दिल्ली के भजनपुरा, गोकुलपुरी, चांदबाग, मौजपुर और जाफराबाद इलाके में हुई हिंसा में एक पुलिस कांस्टेबल समेत 5 लोगों की मौत हो गई. अब इस पर बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) का रिएक्शन आया है. विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) ने अपने ट्वीट के जरिए हिंसा कर रहे लोगों पर निशाना साधा है. उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वैसे भी विशाल भारद्वाज सोशल मीडिया पर समसामयिक मसलों पर अपनी राय बेबाकी से रखने के लिए पहचाने जाते हैं. 

सनी लियोन की मेकअप के दौरान निकल गई चमड़ी, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) ने दिल्ली की हालत को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, "अंडा मछली छूकर जिनको पाप लगे उनका पूरा हाथ लहू में डूबा है, देश की राजधानी में जो यह हो रहा है वह देखकर काफी दुखद है." विशाल भारद्वाज के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, बॉलीवुड सिंगर लगातार नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज करवा रहे हैं. 

दिल्ली में भड़की हिंसा को लेकर बॉलीवुड एक्टर ने किया ट्वीट, बोले- मोदी को वोट न देने की वजह से...

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) को लेकर भड़की हिंसा में दिल्ली के भजनपुरा के पास चांदबाग में रतनलाल नाम के हेड कांस्टेबल की मौत हो गई है. हिंसा में शाहदरा के डीसीपी अमित शर्मा समेत दर्जनों पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. गोकलपुरी टायर मार्केट की 20 दुकानें जलकर राख हो गईं. इन इलाकों में हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vishal Bhardwaj, Vishal Bhardwaj Tweet Viral, Vishal Bhardwaj On Delhi Clash, Delhi Riots, Delhi Clash, Citizenship Amendment Act, CAA, NRC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com