- विराट-अनुष्का के ट्रेडिशनल ड्रेस का खुला राज
- 21 दिसंबर को दोनों का रिसेप्शन दिल्ली में था
- रिसेप्शन में पीएम मोदी भी पहुंचे
नई दिल्ली:
बॉलीवुड सितारे हों या क्रिकेट के स्टार, उनके हर काम किसी न किसी वजह से होता है. कई बार ये वजहें समाज के हित के लिए भी होती हैं. ऐसा ही कुछ दिल्ली में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा की शादी के रिसेप्शन में भी नजर आया. विराट कोहली ने ट्रेडिशनल बंद गला पहना था तो अनुष्का शर्मा ने पारंपरिक लाल रंग की बनारसी साड़ी पहन रखी थी. अनुष्का की ये साड़ी बनारस की पीली कोठी की के कारीगरों ने बनाई है. अनुष्का की साड़ी और जूलरी के डिजाइनर सब्यासाची ने अपने इंस्टाग्राम पर इस साड़ी और बंदगले का राज का खुलासा किया है.
पढ़ें: आ गई विराट और अनुष्का शर्मा के रिसेप्शन की PHOTOS और VIDEO, ब्लैक और रेड में दिखी 'दमदार जोड़ी'
फैशन डिजाइनर सब्यसाची ने अपनी पोस्ट में लिखा हैः "...बॉलीवुड भारतीय टेक्सटाइल्स और हैंडलूम को प्रोत्साहित करने मे अहम भूमिका निभा सकता है. मैं कह सकता हूं कि इससे बेहतर कोई और मौका नहीं हो सकता था. मैं जानता हूं कि आने वाले महीनों में इस साड़ी की कॉपियों से बाजार पट पड़ेंगे. इसके मायने यह हैं कि लाखों कारीगरों के बच्चे फिर से स्कूल जा सकेंगे. मैं सिर्फ अनुष्का का शुक्रिया अदा कर सकता हूं."
यही नहीं, विराट कोहली ने भी पारंपरिकता को चुना और भारतीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने का काम किया. विराट का पश्मीना शॉल है जो कश्मीरी कारीगरों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए है जबकि उनके कपड़े भी हाथ का कमाल हैं. उनके बंदगला के बटन 18 कैरेट गोल्ड के हैं.
इस तरह विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इस खास मौके को एक अच्छी वजह से जोड़कर और भी खास बना दिया. साथ ही विराट की देशभक्ति पर सवालिया निशान लगाने वालों के लिए यह एक बहुत ही खूबसूरत और करारा जवाब भी होगा.
VIDEO: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने रचाई शादी
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Virat Kohli, Anushka Sharma, Virushka Reception, Sabyasachi, Sabyasachi Benarasi Saree, Sabyasachi Brides, Benarasi Saree