विज्ञापन
This Article is From May 05, 2020

Viral Video: शराब के नशे में धुत्त व्यक्ति झाड़ियों में जा गिरा, बॉलीवुड एक्ट्रेस बोलीं- लॉकडाउन खुल गया...

Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सिमी गरेवाल (Simi Garewal) ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक व्यक्ति शराब की बोतल लटकाए लड़खड़ाते हुए चला जा रहा है.

Viral Video: शराब के नशे में धुत्त व्यक्ति झाड़ियों में जा गिरा, बॉलीवुड एक्ट्रेस बोलीं- लॉकडाउन खुल गया...
Viral Video: सिमी गरेवाल (Simi Garewal) ने शेयर किया शराबी व्यक्ति का वीडियो
  • शराब के नशे में धुत चल रहा था व्यक्ति
  • एक्ट्रेस सिमी गरेवाल ने शेयर किया वीडियो
  • सिमी गरेवाल ने कहा कि लॉकडाउन खुल गया है
नई दिल्‍ली:

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर के बीच सरकार ने लॉकडाउन 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया है. लॉकडाउन के तीसरे चरण में सरकार ने कई जगहों पर शराब की दुकानें खोलने की भी छूट दे दी है, जिससे कई ठेकों पर लोगों की लंबी कतारें भी देखने को मिलीं. इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सिमी गरेवाल (Simi Garewal) ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो (Viral Video) शेयर किया है, जिसमें एक व्यक्ति शराब की बोतल लटकाए लड़खड़ाते हुए चला जा रहा है. इतना ही नहीं, व्यक्ति ने इतनी पी रखी थी कि वह झाड़ियों में गिर जाता है. 

सिमी गरेवाल (Simi Garewal) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "लॉकडाउन खुल गया है." वीडियो में नजर आ रहा है कि पीने की वजह से व्यक्ति को बिल्कुल भी होश नहीं है, साथ ही वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा है. होश न होने के कारण व्यक्ति झाड़ियों में गिर जाता है. इस वीडियो को अब तक 4 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. बता दें कि शराब की दुकानों पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए दिल्ली में कई जगह दुकानें बंद करने के आदेश दिये गए हैं. इतना ही नहीं,  दिल्ली सरकार ने शराब पर 'स्पेशल कोरोना फीस' नाम से नया टैक्स लगाने की घोषणा कर दी है. 

दिल्ली (Delhi) में शराब महंगी हो जाएगी, सरकार के मुताबिक अब दिल्ली में एमआरपी पर 70% टैक्स लगेगा. इतना ही नहीं, कई जगह शराब की दुकानें खुलने के ढाई से तीन घंटे में ही ब्रांडेड माल की शॉर्टेज हो गई. अधिकांश लोग अपनी मनचाहे ब्रांड के लिए इधर-उधर भटकते दिखाई पड़े. वहीं, सिमी गरेवाल (Simi Garewal) की बात करें तो एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपने विचारों को सोशल मीडिया के जरिए साझा करती हैं. लॉकडाउन में रहने के बाद भी सिमी गरेवाल सोशल मीडिया के जरिए हमेशा फैंस से जुड़ी रहती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Simi Garewal, Simi Garewal Tweet, Simi Garewal Shares Video, Simi Garewal Share Video Of Drunk Man, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com